जयपुर के चौमू थाना इलाके में बड़ी  घटना हो गई। जिसके चलते दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। जिन दो लड़कों की मौत हुई है, उनके नाम दीपक और सूरज है । दीपक की उम्र 20 साल है और सूरज 12 साल का है ।

जयपुर. राजधानी जयपुर के चौमू थाना इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है। इस घटना की बारे में जिसे भी पता चला वह हैरान रह गया । पुलिस अफसर तक दंग रह गए। मौत का यह तरीका बिल्कुल यकीन करने योग्य नहीं था । जिन दो लड़कों की मौत हुई है, उनके नाम दीपक और सूरज है । दीपक की उम्र 20 साल है और सूरज 12 साल का है । दोनों दूर के रिश्ते में भाई लगते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ट्रक ने दोनों भाइयों को रौंद डाला

चौमू थाना पुलिस ने बताया कि नेशनल हाईवे से गुजरने के दौरान कल देर रात एक ट्रक के पिछले दो टायर निकल गए । ट्रक हाईवे पर पलटते पलटते बचा। लेकिन दोनों टायर सर्विस लेन में चले गए और वहां अपने घर के बाहर बैठे दो भाइयों को रौंद दिया । दरअसल टायरों ने तीन लोगों को कुचला था , जिन में से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार एक साथ

दीपक चौमू इलाके में ही एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। कुछ समय पहले उसके पिता की मौत हो गई थी । उसकी मां भी 2 साल से वही मजदूरी कर रही है । लेकिन अब बेटे की भी जान चली गई । वही सूरज की मौत के बाद उसके घर में कोहरा मचा हुआ है । आज दोपहर में दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया है । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है ।