राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। इसके चलते कई नेताओं के बारे में कुछ ना कुछ नई बात सामने आती है। इसी बीच पूर्व सीएम के ऐसे रिकॉर्ड के बारे में पता चला है जिसके आसपास अभी सचिन पायलट तो क्या खुद सीएम गहलोत भी नहीं है।

जयपुर (jaipur news). राजस्थान में कुछ महीनों के बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव में फिर से सत्ता पाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस सरकार ने सारे दांव लगाना शुरू कर दिया है। नेता हो या जनता हो सभी की जायज मांगे मानी जा रही है । बड़ी-बड़ी योजनाएं लाई जा रही है। जनता को खुश करने के लिए अब तक की सबसे बड़ी योजना लाई गई है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की इन तमाम योजनाओं को कागजी बता रहे हैं। आने वाले चुनाव में परिणाम जो भी हो लेकिन चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने नाम एक शानदार रिकॉर्ड कर लिया है। वसुंधरा राजे के इस रिकॉर्ड के आसपास भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट या भारतीय जनता पार्टी का कोई भी बड़ा नेता नहीं है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पूर्व सीएम राजे के पास है यह रिकॉर्ड

दरअसल यह रिकॉर्ड है लोकप्रियता का.. राजस्थान में वसुंधरा राजे इतनी लोकप्रिय नेता हो गई है कि ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स की संख्या जल्द ही 5 मिलियन होने वाली है। अभी यह संख्या 4.9 मिलियन से भी ज्यादा है। जबकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के टि्वटर पर फॉलोअर्स 4 . 6 मिलियन है और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के सोशल मीडिया फॉलोअर्स 4 .4 मिलियन है।

अन्य बीजेपी नेताओं के इतने है फॉलोअर्स

अन्य नेताओं की बात की जाए तो भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेताओं में सेंट्रल मिनिस्टर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेताओं से कहीं आगे हैं। राठौर के फॉलोअर्स की संख्या 1. 7 मिलियन है । वहीं अपनी दबंगई और बयानबाजी के लिए जाने जाने वाले सांसद हनुमान बेनीवाल के फॉलोअर्स की संख्या 1 मिलियन है ।

नहीं करते है एक दूसरे को फॉलो

सबसे बड़ी बात यह है कि वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत आपस में एक दूसरे को फॉलो नहीं करते हैं ना ही सचिन पायलट और वसुंधरा राजे एक दूसरे को फॉलो करते हैं। हालांकि सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक दूसरे को जरूर फॉलो करते हैं। अब देखना यह होगा कि फॉलोवर कि यह फौज आने वाले चुनाव में अपने नेताओं को किस तरह फायदा पहुंचाती है।

सचिन पायलट के आरोपों का दिया था जवाब

हालांकि पिछले कुछ दिनों से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कुछ शांत जरूर है, कुछ दिन पहले उन्होंने सचिन पायलट के बयान को सिरे से खारिज कर दिया था। सचिन पायलट ने आरोप लगाए थे कि वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत मिले हुए हैं। राजे ने जवाब दिया था कि एक दूध है और एक नींबू की खटाई है, दोनों आपस में कभी नहीं मिल सकते हैं।

इसे भी पढ़े-इस दाव में सीएम अशोक गहलोत से आगे निकले सचिन पायलट, सलमान-विराट और अमिताभ बच्चन भी रह गए पीछे