राजस्थान में गणतंत्र दिवस पर शुरू होगा कांग्रेस का सबसे बड़ा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान। जयपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अलका लांबा ने पड़ी राहुल गांधी की भेजी हुई चिट्ठी। 10 लाख बूथ तक पहुंचने की तैयारी, 2 महीने चलेगा ये महाअभियान।

जयपुर (jaipur). राहुल गांधी जो कि कांग्रेस पार्टी से सांसद हैं और इस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनकी भारत छोड़ो यात्रा 30 जनवरी को संपन्न होने वाली है। इस यात्रा से पहले अब 26 जनवरी से कांग्रेस ने दूसरा बड़ा अभियान शुरू करने की तैयारी कर ली है। इस अभियान के बारे में आज की आईसीसी प्रवक्ता और कांग्रेस की नेता अलका लांबा ने जयपुर में जानकारी दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राहुल गांधी की भेजी चिट्ठी पढ़ी

लांबा ने राहुल गांधी द्वारा भेजी गई चिट्ठी भी पढ़कर सुनाई। उनका कहना था कि अब हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कल से शुरू किया जा रहा है। सभी कांग्रेसी नेताओं को टास्क दिए गए हैं। 10 लाख बूथ तक पहुंचने का लक्ष्य 2 महीने के अंदर तय किया गया है। अलका लांबा प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान (rajasthan news) के कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रही थी।

भारत जोड़ो यात्रा के बाद शुरू हुई हाथ से हाथ से हाथ जोड़ो

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा ने देश को जोड़ा है, ऐसी यात्रा कई सालों के बाद किसी ने निकाली है। अब जो आयोजन किया जा रहा है वह हाथ से हाथ जोड़ो है। इसके तहत राज्य के ब्लॉक और बूथ को टच करने की तैयारी है। यात्राओं के नेतृत्व की जिम्मेदारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को दी जाएगी। उन्हीं की जिम्मेदारी होगी कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस से जोड़ा जाए। 2 महीने के अंदर 6 लाख गांव ढाई लाख पंचायत और 10 लाख बलाक तक कांग्रेस अपना संदेश पहुंचाने की तैयारी कर रही है। यह संदेश होगा केंद्र सरकार की विफलताओं का।

केंद्र सरकार पर भी साधा निशाना

लांबा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जनता को कर्ज के बोझ तले दबा दिया है। यह वजन कम करने का समय आ गया है। लांबा ने भारत-चीन विवाद पर सरकार की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अक्सर गलत जानकारियां देती है। इस बार भी गलत जानकारी दी गई है। उनका कहना था कि चीन अक्सर भारतीय सेना पर हमला करता है। लेकिन हमें वह नहीं दिखाया जाता जो होता है। हमें वह दिखाया जाता है जो सरकार दिखाना चाहती है।

इसे भी पढ़े- कश्मीर में एंट्री से पहले 'भारत जोड़ो यात्रा' के साथ मौसम की बेईमानी, ठंड में भी ट्रेडमार्क टी-शर्ट पहने गड्ढे लांघते दिखे राहुल गांधी