MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • आखिर कब होगा इलाजः सड़कों पर रैली करते रहे डॉक्टर...अस्पतालों में परेशान हो रहे मरीज, नहीं मिल रहा ट्रीटमेंट

आखिर कब होगा इलाजः सड़कों पर रैली करते रहे डॉक्टर...अस्पतालों में परेशान हो रहे मरीज, नहीं मिल रहा ट्रीटमेंट

जयपुर. राजस्थान में राजस्थान सरकार और निजी चिकित्सकों के बीच में ठनी हुई है। निजी चिकित्सक अस्पतालों में मरीज नहीं देख रहे हैं और इस कारण से सरकारी अस्पतालों पर दबाव बढ़ रहा है। अस्पतालों में भटकते ही रहे मरीज, नहीं मिला इलाज। देखिए परेशान होते मरीज

3 Min read
Author : Sanjay Chaturvedi
Published : Mar 27 2023, 07:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : Asianet News

राजस्थान में राइट टू हेल्थ बिल के चलते जहां निजी हॉस्पिटल के डॉक्टर पेशेंट नहीं देख रहे वहीं अब सरकारी अस्पतालों में भी रेजिडेंट डॉक्टर ने मरीज देखने से इंकार कर दिया है और हर रोज 2 से 3 घंटे की स्ट्राइक कर रहे हैं। ऐसे में मरीजों का मर्ज बढ़ता ही जा रहा है। सीएम अशोक गहलोत ने डॉक्टर से बात करने के लिए तीन बार बैठक की लेकिन तीनों ही बार डॉक्टर शामिल नहीं हुए। एक मीटिंग में शामिल हुए लेकिन वहां से भी जल्द ही रवाना हो गए ।

27
Image Credit : Asianet News

अब डॉक्टर्स ने आज बड़े स्तर पर जयपुर में रैली निकाली है। इसमें डॉक्टर अपने परिवार के लोगों के साथ नजर आ रहे हैं। रैली में करीब 50 हजार से भी ज्यादा डॉक्टर और उनके परिवार के लोग शामिल है। राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में और निजी अस्पताल के डॉक्टरों के पक्ष में आई एम ए यानी इंडियन मेडिकल काउंसिल ने भी आज देशव्यापी बंद का आह्वान किया है। राजस्थान में तो इसका असर दिख भी रहा है। अस्पतालों में मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा है।

37
Image Credit : Asianet News

डॉक्टरों ने आज करीब 11:30 बजे s.m.s. मेडिकल कॉलेज से अपना प्रदर्शन शुरू किया। वहां सवेरे से बड़ी संख्या में डॉक्टर और उनके परिवार के लोग एकत्रित हुए और उसके बाद उन्होंने गोखले हॉस्टल, सूचना केंद्र, s.m.s. अस्पताल के बाहर, महारानी कॉलेज, राजपूत सभा भवन, m.i. रोड, पंच बत्ती होते हुए वापस गोखले हॉस्टल और उसके बाद एस एम एस मेडिकल कॉलेज में यह रैली खत्म की।

47
Image Credit : Asianet News

इस दौरान उन्होंने अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और साथ ही राइट टू हेल्थ बिल को किसी भी कीमत पर मानने से साफ इंकार कर दिया। उनका कहना था कि जब तक सरकार इस बिल को पूरी तरह से साफ नहीं करती तब तक डॉक्टर इलाज नहीं करेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले रविवार को भी राजस्थान के अलग-अलग शहरों से डॉक्टरों के अलग-अलग वीडियो सामने आए थे, किसी वीडियो में डॉक्टर पतासी का ठेला लगाए दिखे, तो किसी वीडियो में वे चाय पिलाते और नींबू की शिकंजी पिलाते हुए दिखाई दिए । उनका कहना है कि सरकार का यह बिल डॉक्टरों को बेरोजगार कर देगा।

57
Image Credit : Asianet News

उधर इस पूरे घटनाक्रम के मामले में अशोक गहलोत सरकार डॉक्टरों के समूह से तीन बार वार्ता कर चुके हैं। 3 में से 2 बार तो डॉक्टर आए ही नहीं और तीसरी बार जब लोग पहुंचे तो इतना कहते हुए निकल गए कि सरकार को यह बिल रद्द करना ही होगा, बिल को रद्द करने से कम कुछ भी बर्दाश्त नहीं होगा। उधर सरकार ने हर जिले में जिला प्रशासन और पुलिस की मदद से निजी अस्पतालों का डाटा जमा करना शुरू कर दिया है।

67
Image Credit : Asianet News

पुलिस गुपचुप तरीके से लिस्ट बना रही है कि निजी अस्पताल में कितने डॉक्टर स्टाफ हैं, जो धरने प्रदर्शनों में शामिल हो रहे हैं और मरीजों का इलाज नहीं कर रहे हैं। माना जा रहा है की सरकार बड़े स्तर पर डॉक्टरों के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी में है। जिस तरह से शहीदों की वीरांगनाओं का धरना रातों-रात खत्म करा दिया गया था, उसी तरह से रातों-रात डॉक्टरों का धरना भी खत्म कराने का अंदेशा जताया जा रहा है।

77
Image Credit : Asianet News

डॉक्टरों और सरकार की इस लड़ाई में मरीजों का हाल और ज्यादा बेहाल हो रहा है । उन्हें ना तो सरकारी अस्पताल में इलाज मिल रहा है और ना ही निजी अस्पताल घुसने दे रहे हैं। मामूली सी जाच के लिए भी चार से 5 दिन तक धक्के खाने पड़ रहे हैं।

इसे भी पढ़े- राजस्थान में डॉक्टर ठेला लगाकर बेच रहे गोलगप्पे, तो हॉस्पिटल मालिक चाय बेचने को मजबूर...जानिए इसकी वजह

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SC
Sanjay Chaturvedi
मैने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से M.Com किया है। इसके साथ ही माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से PGDCA का कोर्स किया है। इसके बाद द सूत्र, नेशन मिरर व अग्निबाण न्यूज में मे फ्री लांसर वर्क करने का 1 साल का अनुभव है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Barmer Shocking Video: सेंटर के बाहर से 12वीं का छात्र किडनैप, वो चिल्लाता रहा और भीड़ के सामने उसे उठा ले गए
Recommended image2
घोड़े पर सवार राजस्थानी ताऊ, पीठ पर blinkit का थैला-जानें वीडियो का सच
Recommended image3
Jodhpur Horror: एक साथ दुल्हन बनने वाली थी 2 सगी बहने, फेरों से चंद घंटे पहले दोनों ने किया सुसाइड
Recommended image4
राजस्थान का डराने वाला Video, मासूम बच्चे को पिलाया सिगरेट और शराब-WATCH
Recommended image5
Udaipur Destination Wedding: शानदार शादियों के लिए हर काेई लेक सिटी ही क्यों चुनता है?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved