- Home
- States
- Rajasthan
- बदले की आग में अंधा हुआ पिताः अपनी 15 महीने की बेटी को दीवार पर पटका, पलभर में बंद हो गई फूल सी इस मासूम की सांसे
बदले की आग में अंधा हुआ पिताः अपनी 15 महीने की बेटी को दीवार पर पटका, पलभर में बंद हो गई फूल सी इस मासूम की सांसे
मायके गई पत्नी ने ससुराल आने से इनकार कर दिया तो पति आग-बबूला हो गया। उसे इतना गुस्सा आया कि उसने पास में खेल रही 15 महीने की बेटी को गोद में उठाया और उसे दीवार पर पटक कर दे मारा। मासूम की मौत हो गई। यह घटना राजस्थान के झुंझुनू जिले की है

राजस्थान के झुंझुनू जिले में युवक ने अपनी पत्नी के साथ में आने से इतना नाराज हुआ कि उसने अपने 15 महीने की बेटी को उठाकर दीवार से मारा। यह हमला इतना दर्दनाक था कि 15 महीने की मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना झुंझुनू जिले की नवलगढ़ इलाके की है। सीआई सुनील शर्मा का कहना है कि आरोपी कैलाश गिरधरपुरा गांव का रहने वाला है। कैलाश और उसकी भाई जीवन की शादी परसरामपुरा गांव की रहने वाली दो सगी बहन कविता और भारती से 2021 में हुई। कैलाश और कविता के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।
आए दिन कैलाश कविता के साथ मारपीट करता था। करीब 10 दिन पहले कविता अपने पीहर आई थी। जब कैलाश कविता को लेने पहुंचा तो वहां कविता ने साथ चलने से मना कर दिया। इसके बाद कैलाश ने उसकी गोद में खेल रही अपनी 15 महीने की बेटी को उठा लिया।
हालांकि कविता के पिता विजयपाल ने बच्ची को वापस लेने की कोशिश की लेकिन कैलाश ने नहीं दिया और फिर जोर से 15 महीने की मासूम को सामने की एक दीवार पर हमारा। जिससे कि मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी खुद भी डर गया। जो डर के मारे वहीं बैठा रहा मामले में पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। आपको बता दें कि आरोपी कैलाश बिजली फिटिंग का काम
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।