राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 से पहले एक बार फिर प्रदेश का नक्शा बदल सकता है। सीएम अशोक गहलोत एक बार फिर से 14 नए जिले और 3 संभाग बनाने की घोषणा कर सकते है। इसके लिए राम लुभाया कमेटी लगातार काम कर रही है।

जयपुर, 27 जून. चुनावी साल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक के बाद एक घोषणा करके अपने विधायक और जनता को साधने में लगे हुए हैं। इसी बीच राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बड़ी घोषणा कर सकते हैं। इस घोषणा के होने के बाद राजस्थान में सरकार के प्रति पॉजिटिव माहौल बन जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीएम अशोक गहलोत एक बार फिर कर सकते है नए जिलों की घोषणा

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में राजस्थान में कई नए जिले और तीन संभाग बनाने की घोषणा की थी। लेकिन अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान में 14 नए जिले और तीन नए संभाग बनाने की घोषणा और कर सकते हैं। इसके लिए राम लुभाया कमेटी लगातार काम कर रही है। माना जा रहा है कि अब आगामी विधानसभा सत्र में सरकार घोषणा कर सकती है।

राजस्थान के इन इलाकों को बनाए जा सकता है नए जिले

दरअसल राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों ने अपने इलाके को जिला बनाने के लिए और 3 प्रतिनिधियों ने खुद के क्षेत्र को संभाग बनाने के लिए सिफारिश की है। अब 15 जुलाई तक कमेटी सरकार को इसकी रिपोर्ट दे देगी इसके बाद सरकार फैसला करेगी कि आखिरकार किसे जिला बना है और किसे नहीं। माना जा रहा है कि राजस्थान में सुजानगढ़,भिवाड़ी, सूरतगढ़,मालपुरा,फुलेरा,भीनमाल,निंबाहेड़ा,लाडनूं जैतारण को नए जिले की सौगात मिल सकती है। इसके अलावा भीलवाड़ा सहित कुल 3 संभाग बन सकते हैं। अब देखना होगा कि सरकार क्या फैसला लेगी।

नए जिले बनाने के लिए लोगों ने कर दिया था हाइवे जाम

वहीं आपको बता दें कि राजस्थान में नए जिले की घोषणा होने के बाद एक तरफ जहां मुख्यमंत्री के पक्ष में माहौल बना है वहीं दूसरी तरफ राजस्थान में विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले जहां राजस्थान में सुजानगढ़ को जिला बनाने की मांग को लेकर करीब 1 सप्ताह से भी ज्यादा समय तक हाइवे जाम रहे थे। वहीं अब दूदू को जिला बनाने के विरोध में राजस्थान में हाल ही में हाईवे जाम हुआ। जिसमें हिंसा भी हुई करीब 50 लोगों को चोटे भी आई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि सीएम अशोक गहलोत जल्द राजस्थान में नए जिले बनाने और नए संभाग बनाने को लेकर कोई फैसला कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- राजस्थान में पहले 33 और अब नए मिले 19, कुल मिलाकर होने तो 52 थे पर 50 ही होंगे जिले, जानिए कैसे...