अगर आप भी मकान किराये से देते हैं। तो सावधान हो जाईये। आप जब भी मकान किराये से दें तो ऐसे व्यक्ति को दें जो नशा नहीं करता और ठीक ठाक व्यक्ति हो। अन्यथा आपके साथ भी किसी प्रकार का हादसा हो सकता है। क्योंकि ऐसा ही कुछ राजस्थान में हुआ है।

जयपुर. राजधानी जयपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मकान पर किराए में रहने वाले एक युवक ने मकान की मालकिन और उसके 7 साल के पोते की हत्या कर दी। घटना के बाद जब उसने मृतका के बेटे - बहू को सच्चाई बताई तो तो कॉलोनी के लोगों ने पीछा करके उसे पकड़ लिया। आरोपी अब फिलहाल पुलिस हिरासत में है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मकान मालकिन और पौते की हत्या

पुलिस के अनुसार आरोपी मनोज बैरवा है जिसने अपनी मकान मालकिन प्रेम देवी और उसके 7 साल के पोते गौरव की हत्या कर दी। सबसे पहले आरोपी ने प्रेम देवी को चाकू मारा तो पास खड़ा पोता जोर-जोर से चिल्लाने लगा। ऐसे में आरोपी मनोज ने उसकी भी हत्या कर दी। इसके बाद दोनों के शव को घर में बने पानी के टैंक में डाल दिया। इसके बाद आरोपी अपने कमरे में जाकर सो गया।

नशे का आदि थी आरोपी

अभी तक की पुलिस इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि आरोपी मनोज शराब पीने का आदि है। जब वह शराब पीने के बाद घर पर आया तो उसकी मालकिन प्रेम देवी से विवाद हुआ। ऐसे में आरोपी मनोज ने की हत्या करने की सोची। उसने घर पर रखा एक चाकू अपनी जेब में रख लिया।

पहले दादी फिर पौते की हत्या

इसके बाद आरोपी ने मौका देखकर प्रेम देवी को चाकू मारा लेकिन इस दौरान 7 साल का गौरव वहां आ गया। जो चिल्लाने लगा। इसलिए आरोपी मनोज ने गौरव के भी चाकू मारा। और इसके बाद मनोज ने दोनों के शव को घर में बने टैंक में डाला। शाम को जब मृतक महिला का बेटा और बहू घर पर लोटे तो उन्होंने गौरव और प्रेम देवी के बारे में पूछा तो आरोपी ने कहा कि उसने दोनों को मारकर टैंक में डाल दिया। इतना कहकर आरोपी वहां से भागने लगा तो मोहल्ले के लोगों ने उसे पकड़ लिया।