राजस्थान के झुंझुनू में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसा हुआ। खेलते समय एक बच्चे की जेब में पटाखा फट गया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना सूरजगढ़ कस्बे की है।

झुंझुनू. राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे देश में दिवाली का माहौल है। आज धनतेरस से दीपावली के पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत हो चुकी है। छोटे बच्चे आज से ही गली मोहल्ले में पटाखे जला रहे हैं। लेकिन इसी बीच राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक बच्चे के जेब में ही पटाखा जल गया। जिससे उसके पैर के चिथड़े उड़ गए। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया है। जहां उसकी मौत होने की सूचना मिल रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ कस्बे दिवाली से पहले छा गया मातम

यह पूरा मामला राजस्थान के झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर 14 में राजपूत कॉलोनी में घटित हुआ। यहां 13 साल का बच्चा हिमांशु अपनी मां से चॉकलेट और जूस के बहाने पैसे लेकर चला गया। इसके बाद उसने पटाखा चलाने के लिए गंधक और पोटाश का मसाला बनाया।

धमाका इतना भयानक कि उड़ गए चिथड़े

और फिर उसे एक बोतल में डालकर अपनी जेब में रख लिया। वही हिमांशु पटाखे चलाने के औजार ...दमखल... से पटाखे चला रहा था इसी दौरान अचानक वह दमखल कांच की बोतल पर से टकरा गया और एक तेज धमाका हुआ। इस धमाके में हिमांशु के बाएं पैर के आधे हिस्से के चिथड़े उड़ गए।

बेहद खतरनाक होता है पोटाश

जैसे ही परिवार को इस बात का पता लगा वह हिमांशु को अस्पताल लेकर गए जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रैफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल हिमांशु की हालत नाजुक बनी हुई है। आपको बता दें कि भले ही मार्केट में पटाखे की कई वैरायटी उपलब्ध होती हो लेकिन आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पोटाश जैसे चीजों से बने पटाखे ही जलाते हैं।