राजस्थान के जोधपुर शहर से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज तफ्तार बस ने भाई बहन को टक्कर मारने के बाद इतनी बुरी तरह से कुचला की शरीर के टुकड़े रास्ते में बिखर गए। बहन भी गौना होने से पहले ही दुनिया छोड़ गई। एक ही चिता पर हुए विदा।

जोधपुर (jodhpur news). खबर राजस्थान के जोधपुर जिले से है। एक पल किस तरह से कई परिवारों को जिंदगी भर का दर्द दे जाता है उसकी बानगी जोधपुर में देखने को मिली। जोधपुर में अपनी लेन में चल रहे बाइक सवार बहन और भाई को पीछे से आ रही एक बेकाबू बस ने इतनी बुरी तरह से रौंद दिया कि दोनों की लाश सड़क से चिपक गई। 400 मीटर तक लाश के टुकड़े फैल गए। पुलिस वालों ने जैसे-तैसे लाश के टुकड़ों को बटोरा और उन्हें अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया। परिवार को जब इसकी सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। भाई की 5 महीने पहले ही शादी हुई थी। बहन जल्द ही घर से विदा होने वाली थी और माता-पिता दोनों को लेकर खुश थे, लेकिन एक पल ने सभी खुशियों को नजर लगा दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तेज रफ्तार बस ने 400 मीटर तक घसीटा

दरअसल जोधपुर में गुरुवार दोपहर करवड थाना इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ । थाना क्षेत्र के नजदीक तरणों की ढाणी इलाके में रहने वाले राजूराम के बेटे निंबाराम और बेटी ममता परीक्षा देने के लिए बावड़ी इलाके में स्थित महाविद्यालय आ रहे थे। ममता का b.a. तृतीय वर्ष का साहित्य का पेपर था । निंबाराम बहन को छोड़ने अपनी बाइक से आ रहा था। इसी दौरान कॉलेज के बाहर ही एक बस ने दोनों को कुचल दिया । बस के टायरों में बाइक फस गई और बस चालक करीब 400 मीटर तक बस खींचता हुआ ले गया । बहन और भाई की लाश के टुकड़े सड़क पर फैल गए।

एक ही चिता पर परिवार ने दी अंतिम विदाई

बस चालक ने उसके बाद बस को दौड़ाते हुए बावड़ी पुलिस चौकी ले जाकर खड़ी कर दी। उसके बाद बस चालक ने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने बताया कि देर शाम दोनों की लाशों को मुर्दाघर में रखवाया गया। शुक्रवार के दिन परिवार के लोगों ने दोनों को अंतिम संस्कार किया। भाई बहन को एक ही चिता पर अंतिम विदाई दी गई। परिवार में रो-रो कर माता पिता अपने बच्चों को याद कर रहे हैं।

भाई की 5 महीने पहले हुई शादी, बहन भी जाने वाली थी ससुराल

पुलिस ने बताया कि निंबाराम की शादी अभी 5 से 6 महीने पहले ही हुई थी। उधर ममता की शादी भी हो चुकी थी और परिवार जल्दी ही उसका गौना यानी विदाई करने वाला था। लेकिन अब दोनों बहन भाई एक साथ दुनिया छोड़कर विदा हो गए। परिवार के साथ साथ पूरे मोहल्ले में कोहराम मचा हुआ है। बहन भाई को याद करके परिवार के सदस्यों के अलावा रिश्तेदार और दोस्त भी आंसू नहीं रोक पा रहे हैं।

इसे भी पढ़े- राजस्थान में दहला देने वाला एक्सीडेंट: कार के अंदर ही चिपक गईं लाशें, सिर्फ चीथड़े ही बाहर निकाल सकी पुलिस...