राजस्थान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस कस्टडी में बदमाश सुरेश सिंह की हत्या करने वाले गैंगस्टर और शार्प शूटर अजयपाल को गुजरात से अरेस्ट कर लिया गया है। 1 लाख रुपए के ईनामी गैंगस्टर की पुलिस को 4 साल से तलाश थी।

जोधपुर (jodhpur news). राजस्थान का दूसरे सबसे बड़े नगर और ब्लू सिटी नाम से फेमस जोधपुर शहर से बड़ी खबर है। जोधपुर की पुलिस जिस शॉर्प शूटर को चार साल से पकड़ने की कोशिश कर रही थी आखिर उसे अरेस्ट कर लिया गया है। इस बारे में जोधपुर पुलिस जल्द ही मीडिया को जानकारी देगी। गिरफ्तार शॉर्प शूटर का नाम अजय पाल है और उसे लोग एपी बोलते हैं। उसका निशाना इतना सटीक है कि उसने पुलिस की भारी सुरक्षा के बीच एक बदमाश की गोली मारकर मर्डर कर दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद से ही पुलिस को उसकी तलाश थी आखिर उसे सूरत से पकड़ लिया गया है। जोधपुर जिले के रातानाड़ा थाना इलाके में उसके बारे में ताजा केस दर्ज था। इसके अलावा राजस्थान के कई जिलों में उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पेरौल मिलते ही शार्प शूटर हो गया फरार

जोधपुर पुलिस ने बताया कि अजय पाल उर्फ एपी के खिलाफ हत्या का एक केस जोधपुर के रातानाड़ा थाने में दर्ज हुआ था। कुछ समय के बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया। उसके बाद साल 2019 में उसे पहली बार पंद्रह दिन की पैरोल मिली। लेकिन पैरोल पर वह फरार हो गया और फिर वापस नहीं लौटा। उसकी लगातार तलाश की जा रही थी। लेकिन इस दौरान दिसम्बर 2021 में उसने जोधपुर पुलिस की कस्डटी में ही अपने एक दुश्मन सुरेश नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी थी। उसे गोली मार दी थी।

जोधपुर पुलिस ने रखा था 1 लाख रुपए इनाम

उसके बाद राजस्थान पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम रखा था। पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी दो महीने पहले भी एक गैंगस्टर जब्बर सिंह के यहां रेड की थी तब भी एपी वहां से भागने में सफल हो गया था। इसके बाद कुछ दिन पहले भी उसके सूरत में छुपे होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने वहां रेड की थी लेकिन वह फरार हो गया था। अब देर रात उसे सूरत से पकड़ा गया है और जोधपुर लाया जा रहा हैं। उस पर दो मर्डर के अलावा और भी दर्जनों केस दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें- सहारनपुर: खनन माफिया हाजी इकबाल का बेटा चढ़ा पुलिस के हत्थे, गैंगस्टर एक्ट में था वांछित