राजस्थान के उदयपुर में जिस प्रकार कन्हैया लाल टेलर की दिन दहाड़े हत्या की गई थी। उसी प्रकार की धमकी फिर से राजस्थान में एक भाजपा नेता को दी गई है। जिससे भाजपा नेता के परिवार सहित पार्टी में दहशत फैली है।

कोटा. राजस्थान के उदयपुर शहर में दो साल पहले... सिर तन से जुदा... करने का नारा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। दो युवकों ने कन्हैया लाल टेलर नाम के व्यक्ति की हत्या कर सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए वीडियो वायरल किया था और साथ ही इसी तरह से सिर तन से जुदा करने की धमकी कई लोगों को दी थी। इसी तरह का एक और मामला अब कोटा शहर से सामने आया है। कोटा में भाजपा की जिला टीम ने थाने का घेराव किया है। मामला बकरा बांधने का बताया जा रहा है। कोटा जिले की उद्योग नगर पुलिस केस की जांच कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कोटा में किया थाने का घेराव

दरअसल कोटा में आज सवेरे भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज सुमन के घर के बाहर एक सफेद कागज चिपका था। इस कागज पर लिखा था कि ..... अल्लाह का पैगाम, गुस्ताख रसूल की एक ही सजा... सर तन से जुदा, सर तन से जुदा। इस लैटर के बाद से पूरे परिवार को हमले का डर हैं। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई और अब पुलिस ने केस दर्ज किया है।

घर के बाहर चिपके कागज में यह सब लिखा था.....

सुमन ने पुलिस को बताया कि कागज में लिखा था अब तेरी आवाज बंद हो जाएगी, अब हम तुझे नहीं छोड़ने वाले हैं। अल्लाह के बंदे हैं, अब तेरा सर तन से जुदा होकर ही रहेगा, अब तेरा समय आ गया है। लैटर पर किसी का नाम नहीं लिखा हुआ है। लेकिन प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि मनोज सुमन मंडी में लहसुन का काम करता है।

यह भी पढ़ें: यूपी में चप्पल की माला पहनकर वोट मांग रहा ये प्रत्याशी, क्या है चक्कर

बकरा बांधने का विवाद

इसी साल जनवरी में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समय कॉलोनी में कुछ लोगों से मंदिर के पास बकरा बांधने को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद तीन चार दिनों तक दोनो पक्षों में गर्मा गर्मी हुई थी। हांलाकि बाद में इसकी शिकयत थाने पर दे दी थी। शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई पता नहीं.... लेकिन अब ये लैटर आने से सब दहशत में हैं।

यह भी पढ़ें: सादगी और खूबसूरती में किसी हिरोईन से कम नहीं है एमपी की ये महिला अफसर