राजस्थान के पाली शहर से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां खौफनाक वारदात को अंजाम देते हुए एक युवक ने महिला की हत्या करने के बाद उसकी लाश नोच नोच कर खा गया। गांव वालों ने नजारा देखा तो रोंगटे खड़े हो गए। हाथ पैर बांधकर अस्पताल ले गई पुलिस।

पाली (pali news). बेहद रोंगटे खड़े करने वाली खबर राजस्थान के पाली शहर से है। शहर के सेंदड़ा थाना इलाके में शुक्रवार, 26 मई की दोपहर में पुलिस ने एक शख्स को पकड़ा है। 24 साल के शख्स की पहचान सुरेंद्र के रूप में की है और वह मुंबई का रहने वाला बताया जा रहा है। उसने हत्या क्यों कि इस बारे में उसने पुलिस को अभी तक कोई खास जानकारी नहीं दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खौफनाक नजारा देख गांववालों के उड़े होश

सेंदड़ा थाना पुलिस ने बताया कि 26 मई की दोपहर में गांव के लोगों ने सूचना दी थी कि एक शख्स जंगल की ओर अर्धनग्न हालत में बैठा है और उसके चेहरे पर खून लगा हुआ है। गांव वालों ने नजदीक जाकर देखा तो पता चला कि एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई है और सुरेंद्र नाम का यह शख्स उसके चेहरे का मांस नोच कर खा रहा है।

इस भयावह मंजर को देखकर गांव वालों के पसीने छूट गए। ग्रामीणों ने उसे पीछा कर पकड़ने की कोशिश की तो वह करीब 1 किलोमीटर तक भागा। लेकिन लोगों ने उसे दबोच लिया। इतनी देर में पुलिस आ गई और पुलिस ने हाथ पैर बांधकर उसे पुलिस जीप में बिठा कर सीधे अस्पताल ले गई। अस्पताल से उसे जेल वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहां भारी सुरक्षा के बीच में उससे पूछताछ करने की कोशिश की जा रही है।

महिला को मारकर नोच नोच कर खाने लगा जिस्म

सुरेंद्र ने वारदात के बारे में कुछ खास जानकारी पुलिस को नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि वह नशे का तगड़ा आदि है। जिस महिला की हत्या की गई है उसकी पहचान नहीं हो सकी है। थाना पुलिस ने ज्यादा जानकारी तो नहीं दी लेकिन पुलिस का कहना था कि जिस शख्स को पकड़ा गया है उसके चेहरा खून से सना हुआ था। वहां जो महिला मरी मिली है, उसके सिर में पत्थर मारकर उसकी हत्या की गई है और चेहरा बुरी तरह नोंच लिया गया है। सुरेंद्र ने ऐसा क्यों किया इस बारे में पुलिस जानकारी नहीं जुटा पा रही है, लेकिन घटना रोंगटे खड़े कर देने वाली है।