युवक ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी। गांव के ही एक युवक के साथ पत्नी के अवैध संबंध हो गए थे। इसपर प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी है।

बांसवाड़ा। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जिले के अरथुना थाना इलाके में एक युवक की हत्या कर दी गई। इस हत्या के मामले की जांच की गई हैरान करने वाला सच सामने आया। फिलहाल युवक की हत्या के मामले में एक व्यक्ति और उसके दो बेटों की तलाश की जा रही है 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गुजरात में मजदूरी करते थे सभी
अरथुना थाना इलाके में स्थित एक गांव में रहने वाले परिवार में यह घटना हुई है। गांव में रहने वाली महिला अपने पति के साथ गुजरात में मजदूरी करती थी।‌ गुजरात में ही गांव में रहने वाला एक अन्य युवक भी मजदूरी करता था। इस दौरान महिला का पति कुछ दिन पहले वापस बांसवाड़ा आ गया था। महिला गुजरात में ही रहकर मजदूरी कर रही थी। इस बीच महिला और गांव के युवक के बीच प्रेम संबंध हो गए और दोनों साथ रहने लगे। इसकी सूचना गांव में पति को लगी तो वह आग बबूला हो गया।

पढ़ें राजस्थान से बड़ी खबर, महिला की हत्या कर केमिकल डालकर जलाया, आसपास फैला था खून

पत्नी को फोन कर वापस घर बुलाया
उसने अपनी पत्नी को फोन कर वापस घर लौट आने के लिए कहा। पति ने गांव में कुछ लोगों से हालात बताए और राय मांगी की पत्नी और उसका प्रेमी दोनों वापस आ रहे हैं। दोनों को क्या सजा देनी चाहिए। बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोगों ने कहा कि प्रेमी को तो मार डालना चाहिए। 

प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी
गुरुवार देर रात को जब महिला और उसका प्रेमी गुजरात से बांसवाड़ा पहुंचे तो देर रात दोनों को बुरी तरह पीटा गया। पत्नी को तो पति ने साथ रख लिया लेकिन प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आज सवेरे पुलिस को उसकी लाश मिली है।‌ दोपहर में पुलिस को इस पूरी घटना की जानकारी मिली। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।