राजस्थान पुलिस ने एक ऐसी गैंग को धर दबोचा है। जो पैसा डबल करने का लालच देकर भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसाती है। इसके बाद उनका पैसा डबल करने के नाम पर हड़प लिया जाता है।

दोसा. राजस्थान की दौसा पुलिस ने 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश साइबर ठग है। जो लोगों को पैसा डबल करने का लालच देकर उनके साथ ठगी करते हैं। इन बदमाशों के पास से पुलिस को 100 बैंक खातों से करीब 58 करोड़ रुपए मिले हैं। इन खातों को पुलिस ने फ्रीज करवा दिया है। इस मामले का खुलासा खुद दौसा एसपी वंदिता राणा ने किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हवाला और क्रिप्टो करेंसी का पैसा

दौसा एसपी वंदिता राणा ने कहा कि टेलीग्राम चैनल के जरिए एक ग्रुप बनाकर लोगों का पैसा डबल करने को लेकर यह गैंग काम करती थी। जब इन पर नजर रखी गई और जानकारी लेना शुरू किया गया तो पता चला क्रिप्टो करेंसी और हवाला का पैसा भी इंवॉल्व किया जा रहा है। क्रिप्टोकरंसी में लाभ दिलाने के नाम पर भी लोगों से पैसा ठगा जा रहा है। पिछले दिनों दौसा में 26 लाख रुपए के फ्रॉड का मुकदमा दर्ज हुआ था। उस मुकदमे की जांच पड़ताल करते-करते अब इस बड़े गैंग का खुलासा हुआ है। विदेश में से भी पैसा आने के बारे में जानकारी मिल रही है।

पैसा डबल करने का लालच देकर धोखा

दौसा एसपी ने कहा कि आरोपियों ने दौसा जिले में रहने वाले संजय पिलवाल को अपने काबू में किया। संजय ने ठगों के कहे अनुसार 19 खातों में 26 लाख रुपए जमा कराए। किसी खाते से ट्रेडिंग के बारे में पैसा डबल करने के लिए कहा गया किसी खाते से क्रिप्टोकरंसी में पैसा डबल करने के बारे में कहा गया। लेकिन तय समय पूरा होने के बावजूद भी संजय को उसका मूलधन तक नहीं लौटाया गया। इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो जांच पड़ताल दिल्ली, मुंबई, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, कंबोडिया, वियतनाम , थाईलैंड तक जा पहुंची। एक टीम को मुंबई भेजा गया तो पता चला कि मुंबई में किराए पर ऑफिस ले रखा है। इसी तरह से दिल्ली, मुंबई, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में भी किराए के ऑफिस ले रखे हैं।

58 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन

साइबर ठगों के बैंक खाता जांचें गए तो पता चला उन में 58 करोड़ से भी ज्यादा का लेनदेन है। यह पैसा देश भर के लोगों से डबल करने के नाम पर लिया गया है। यह एक तरह से कॉल सेंटर चलाते थे। पहले लोगों को ग्रुपों में जोड़ते हैं। उसके बाद उनसे फोन पर बात करते थे।

100 बैंक खाते करवाए फ्रीज

एसपी ने बताया कि इस मामले में नरेश, महेश, तुषार, संजय, दीपक और महेश को अरेस्ट किया है। उनके कई सारे साथी हैं जो देश के अलग-अलग राज्यों में इसी तरह से ठगी का काम कर रहे हैं।अलग-अलग राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर दौसा पुलिस ने 100 बैंक खाते फ्रीज करवाए हैं और करीब 2 करोड रुपए ब्लॉक कराए हैं। यह रैकेट इतना बड़ा है कि कई राज्यों की पुलिस मिलकर भी इसे काबू नहीं कर पा रही है।