Pahalgam Terror Attack : पहलगाम में आतंकियों ने सेना की वर्दी में पर्यटकों पर हमला किया। एक पर्यटक की मौत, 12 घायल। हमलावरों ने नाम पूछकर गोली मारी और फरार हो गए।

श्रीनगर/ जयपुर. Pahalgam Terror Attack : जम्मू-कश्मीर के शांत माने जाने वाले टूरिस्ट स्पॉट पहलगाम में मंगलवार दोपहर एक बड़ा आतंकी हमला हुआ। दो आतंकियों ने सेना की वर्दी में आकर पर्यटकों के एक समूह पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। हमले में एक टूरिस्ट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हुए हैं, जिनमें कुछ स्थानीय लोग भी शामिल हैं। बता दें कि हमले के समय जयपुर के भी कई टूरिस्ट मौजूद थे। जिसमें एक टूरिस्ट की मौत भी हो गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहलगाम में सेना की वर्दी पहनकर आए थे आतंकी 

घटना बैसरन घाटी में उस समय हुई जब पर्यटक प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावरों ने पहले सेना की वर्दी पहन रखी थी और वे पर्यटकों से नाम पूछने लगे। इसके बाद एक पर्यटक के सिर में गोली मार दी और अंधाधुंध फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

सेना ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन 

स्थानीय प्रशासन और सुरक्षाबलों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इलाके को पूरी तरह घेर लिया गया है और हेलिकॉप्टर से निगरानी की जा रही है। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पति को मारी गोली…लेकिन पति ने नहीं बताई पहचान

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, एक महिला ने फोन कर बताया कि उसके पति के सिर में गोली लगी है, लेकिन उसने अपनी पहचान उजागर नहीं की। मृतक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन जयपुर से होने की आशंका जताई जा रही है।

कश्मीर में फिर बढ़ी टेंशन

इस हमले ने घाटी में फिर से सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। जहां एक ओर केंद्र सरकार कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने में जुटी है, वहीं इस तरह की घटनाएं शांति प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर रही हैं।