Pali News : राजस्थान के पाली जिले में 33 साल के युवक और दो बच्चों के पिता ने बीवी के अत्याचारों से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। युवक ने मरने से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें पत्नी की क्रूरता बयां की है।
Rajasthan News : राजस्थान के पाली से संडे के दिन दुखद खबर सामने आई है। जहां एक युवक ने अपने बेडरूम में फांसी का फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। मरने से पहले युवक ने एक सुसाइड नोट लिखा है, जो उसके जेब से मिला है। जिसमें उसने आत्महत्या के पीछे अपनी बीवी और उसके प्रेमी को जिम्मेदार बताया है। इसके अलावा उसने जान देने से पहले एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें वह बोल रहा है कि पत्नी ने मेरी जिंदगी तबाह कर दी, मैं ऐसे तो रोज मर रहा था, लेकिन अब सहा नहां जा रहा है, इसलिए फाइनल मर रहा हूं। बता दें कि पत्नी उसे छोड़कर जा चुका है।
पाली पुलिस बीवी को जेल में डालेगी क्या?
पाली पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान 33 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिवार में पत्नी की खिलाफ जमकर आक्रोश है। उन्होंने तुरंत उसकी पत्नी और एक युवक सहित तीन लोगों पर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने भी पूछताछ और सुसाइड नोट के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
वो सिलाई की मशीन…जिसके कारण हुआ अफेयर
मुकेश के परिवार ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनका बेटा फैक्ट्री में मजदूरी करता था। साल 2012 में उसकी शादी हुई थी, शादी के बाद उसे बच्चे हुए जो 12 और 9 साल हैं। सब ठीक चल रहा था। लेकिन सात महीने पहले पत्नी की पहचान युवक से हो गई। बीवी सिलाई का काम करती थी, और युवक सिलाई मशीन बेचता था। इसी सिलसिले में वह घर आने जाने लगा। दोनों के बीच संबंध बन गए। कुछ दिन पहले पत्नी उसे छोड़कर चली गई। इसी बात से पति सदमा लगा और वह टेंशन में रहने लगा और परेशान होकर उसने सुसाइड कर लिया।
Disclaimer: आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। आसरा (मुंबई) 022-27546669, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)। स्पंदन (मध्य प्रदेश) 9630899002, 7389366696, संजीवनी: 0761-2626622, TeleMANAS 1-8008914416/14416, जीवन आधार: 1800-233-1250. मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।
