राजस्थान के पाली जिले में एक दुखद खबर है। जहां एक परिवार पर भगवान इस कदर नाराज हुआ कि एक-एक करके 7 लोगों की मौत हो गई। कुछ लोगों का कहना है कि यह सब कुछ ऊपरी हवा यानी भूत प्रेत का साया हो सकता है।

पाली. राजस्थान के पाली जिले में रहने वाले गोविंद का घर मानो यमराज को पसंद आ गया है। पिछले कुछ सालों में गोविंद के घर में सात मौतें हो चुकी हैं । हर बार दो या उससे ज्यादा लोगों की जान एक साथ गई है। इलाके के लोग चर्चा करते हैं कि ईश्वर उनके साथ क्या कर रहा है। एक-एक करके पूरे परिवार को खत्म ही कर दे रहा है। वहीं गांव के कुछ लोगों का कहना है कि यह सब कुछ ऊपरी हवा यानी भूत प्रेत का साया हो सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पत्नी और बेटा-बेटी का एक चिता पर किया अंतिम संस्कार

दरअसल, जोधपुर जिले में स्थित गोविंद के ससुराल में कल शाम उसकी पत्नी संतोष कवंर, बेटा हनी और बेटी दिव्या तीनों की एक साथ मौत हो गई। तीनों के शवों का आज एक साथ अंतिम संस्कार किया गया है। लेकिन इस अंतिम संस्कार के बाद अब लोगों को गोविंद और उसकी बेटी की चिंता है।

अब 8 लोगों के परिवार में 17 साल की बेटी ही जीवित

10 साल पहले गोविंद के पिता की मौत के बाद उसी दिन 4 घंटे के भीतर उसकी मां ने भी दम तोड़ दिया था। उसके बाद 7 साल पहले गोविंद के दादा का निधन होने के 1 घंटे बाद ही दादी ने भी दम तोड़ दिया। अब कल यानी 31 मेई को पत्नी और तीन बच्चों ने एक साथ दम तोड़ दिया। परिवार में अब गोविंद और 17 साल की उसकी बेटी ही जीवित बचे हैं।