सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा: राजा अपनी रानियों के लिए ताला लगा अंडरवियर बनवाते थे! क्या है इस दावे की सच्चाई? जानें इतिहासकारों की राय।

जोधपुर. पुराने समय के राजा-रानियों की जिंदगी से जुड़े कई रोचक किस्से समय-समय पर सामने आते रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि करीब 500 साल पहले राजा अपनी रानियों के लिए लोहे का एक खास अंडरवियर बनवाते थे, जिसमें ताला लगा होता था। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान रह गए और इस दावे को लेकर बहस शुरू हो गई। वीडियो को 18 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या था वायरल वीडियो में?

वायरल वीडियो में एक शख्स ने पुराने एंटीक सामान दिखाते हुए कहा कि यह लोहे का अंडरवियर राजा अपनी उन रानियों के लिए बनवाते थे, जिन पर उन्हें भरोसा नहीं होता था। इसमें एक ताला लगा होता था, जिसकी चाबी सिर्फ राजा के पास होती थी। इसके जरिए राजा यह सुनिश्चित करते थे कि उनकी गैरमौजूदगी में रानी किसी और से रिश्ता न बना सके।

लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कई लोगों ने इस दावे को अविश्वसनीय बताया तो कुछ ने इसे महिलाओं के साथ अन्याय करार दिया। कुछ यूजर्स ने सवाल किया कि अगर ऐसा होता था, तो रानियां बाथरूम कैसे जाती थीं? कई लोगों ने इस तरह की प्रथाओं को महिलाओं के प्रति टॉर्चर बताया और इसे पूरी तरह अमानवीय करार दिया।

क्या यह दावा सच है?

इतिहासकारों और विशेषज्ञों के मुताबिक, यह दावा पूरी तरह से गलत हो सकता है। मध्यकालीन यूरोप में 'चैस्टिटी बेल्ट' नाम की चीज का जिक्र जरूर मिलता है, लेकिन भारत में इसके प्रचलन का कोई ठोस प्रमाण नहीं है। कई इतिहासकार यह भी मानते हैं कि ऐसे अंडरवियर सिर्फ काल्पनिक या प्रतीकात्मक हो सकते हैं और इनका असली उपयोग कुछ और रहा होगा।इस वायरल वीडियो में किए गए दावों की सच्चाई संदिग्ध है। ऐतिहासिक रूप से इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि भारतीय राजाओं ने अपनी रानियों के लिए ऐसे ताले वाले अंडरवियर बनवाए। यह संभव है कि वीडियो में दिखाया गया सामान किसी और उद्देश्य के लिए इस्तेमाल किया जाता हो।

(नोट: यह खबर वायरल दावे के आधार पर लिखी गई है। Asianet न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है।)