राजस्थान में भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल का गठन हो गया है। जिसमें 12 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार और 5 राज्यमंत्री बनें हैं। इस प्रकार सीएम भजनलाल की कैबिनेट में अब कुल 25 सदस्य हो गए हैं।
- Home
- States
- Rajasthan
- राजस्थान में भाजपा सरकार का मंत्रिमंडल तैयार, 12 कैबिनेट, 5 स्वतंत्र प्रभार और 5 राज्यमंत्री बनें
राजस्थान में भाजपा सरकार का मंत्रिमंडल तैयार, 12 कैबिनेट, 5 स्वतंत्र प्रभार और 5 राज्यमंत्री बनें

राजस्थान में भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल का गठन हो गया है। राज्यपाल ने 12 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई है। जिसमें 12 कैबिनेट मंत्री और 10 राज्यमंत्री बनें हैं। इसी के साथ सीएम भजनलाल शर्मा की टीम तैयार हो गई है। जिसमें सीएम डिप्टी सीएम सहित कुल 25 नेता शामिल हैं।
भजनलाल कैबिनेट में कुल 25 सदस्य
22 विधायकों को दिलाई मंत्री पद की शपथ
अब राज्यपाल द्वारा राज्यमंत्री पद के लिए शपथ दिलाई जा रही है। जिसमें ओटाराम देवासी,मंजू बाघमार,के के बिश्नोई,जवाहर सिंह बेढम को शपथ दिलाई गई है। इस प्रकार कुल 22 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। जिसमें 12 कैबिनेट मंत्री और 10 राज्यमंत्री है।
17 मंत्री ले चुके शपथ
अब तक कुल 17 विधायक मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। जिसमें से 12 को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वहीं 5 को स्वतंत्र प्रभार दिया है।
चुनाव लड़ने से पहले बने मंत्री
सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। हैरानी की बात है कि उन्होंने चुनाव ही नहीं लड़ा है और उन्हें मंत्री बना दिया गया है। जबकि वे श्रीकरणपुरा विधानसभा सीट से 5 जनवरी होने वाले उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।
इन विधायकों ने ली शपथ

विधायक डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, गजेन्द्र सिंह खींवसर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बाबूलाल खराड़ी, मदन दिलावर, जोगाराम पटेल, अविनाश गहलोत, सुरेंद्र सिंह रावत, जोराराम कुमावत, हेमंत मीणा, कन्हैयालाल चौधरी, सुमित गोदारा ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। 12 विधायकों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। अलवर शहर से विधायक संजय शर्मा, गौतम कुमार दक, झाबर सिंह खर्रा, सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी, हीरालाल नागर को स्वतंत्र प्रभार दिया है। अब राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जा रही है।
शपथ ग्रहण समारोह शुरू
राजस्थान में भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है। राज्यपाल द्वारा एक के बाद एक विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा रही है।
सीएम का काफिला पहुंचा राजभवन

सीएम सहित विधायकों की गाड़ियों का काफिला जयपुर स्थित राजभवन पहुंच गया है। कुछ ही देर में यहां राज्यपाल द्वारा विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।
सीएम और डिप्टी सीएम पहुंचे राजभवन
कुछ ही देर में राजभवन जयपुर में विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी राजभवन पहुंच चुके हैं।
राजभवन पहुंच रहे विधायक
जिन विधायकों को फोन गया था। वे तुरंत राजभवन पहुंचने लगे हैं। राजभवन पहुंचकर वे सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर रहे हैं। कुछ ही देर में मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो जाएगा।
1 घंटे बाद विधायक बनेंगे मंत्री
राजभवन में दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा राजस्थान के विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। संभावना है कि राजस्थान में 18 से 20 विधायक शपथ लेंगे। इन विधायकों को राजभवन पहुंचने के फोन लगाए जा चुके हैं।