RBSE 10वीं का रिजल्ट 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे जल्द! शिक्षा मंत्री की उपस्थिति में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषणा संभव। rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर देखें।

RBSE 10वीं का रिजल्ट 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम जल्द ही जारी किया जा सकता है। बोर्ड ने हाल ही में 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया है और अब दसवीं के छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। उम्मीद की जा रही है कि यह परिणाम इसी सप्ताह के अंत तक जारी कर दिया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

RBSE 10वीं रिजल्ट की शिक्षा मंत्री देंगे खबर

बोर्ड के अधिकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरबीएसई द्वारा परिणाम की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की उपस्थिति में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जा सकती है। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद, छात्र इसे ऑनलाइन माध्यम से आसानी से देख सकेंगे।

RBSE 10वीं परिणाम 2025 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं। होमपेज पर “RBSE 10th Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें। अब अपना रोल नंबर दर्ज करें और ‘सबमिट’ बटन दबाएं। आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट या पीडीएफ सेव कर लें।
  • छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही परिणाम चेक करें। किसी भी अफवाह या फर्जी लिंक से बचें। परिणाम की तिथि को लेकर कोई भी अंतिम घोषणा बोर्ड द्वारा आधिकारिक रूप से की जाएगी।

23 मई को 12वीं का रिजल्ट आया 

बता दें कि राजस्थान शिक्षा बोर्ड ने चार दिन पहले यानि 23 मई को 12वीं का परिणाम जारी किया है। बारहवीं के परिणामों में तीनों संकाय में बेटियों ने बारी मारी है। आर्ट-कॉमर्स और सांइस में लड़कियां ही टॉपर बनी हैं।