राजस्थान के दौसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है।  10 वीं क्लास में पढ़ने वाले बच्चे की मौत महज स्कूल पहुंचने के तुरंत बाद हो गई।

राजस्थान (दौसा)। राजस्थान के दौसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। 10 वीं क्लास में पढ़ने वाले बच्चे की मौत महज स्कूल पहुंचने के तुरंत बाद हो गई। पीड़ित लड़का लॉबी से होता हुआ क्लास की तरफ जा ही रहा था कि वो लड़खड़ा कर गिर गया, जिसके बाद दोबारा उठ नहीं पाया। ये पूरा घटनाक्रम स्कूल में लगे फुटेज में भी कैद हो गया है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। हालांकि, परिवार वालों ने किसी तरह की कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाही और बच्चे के शव को लेकर चले गए। पूरा घटनाक्रम दौसा जिले के बांदीकुई कस्बे में स्थित ज्योतिबा फुले राजकीय माध्यमिक स्कूल का है। जिस बच्चे की मौत हुई है उसका नाम यतेंद्र उपाध्याय है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना से जुड़ी सबसे ज्यादा अफसोस करने की बात ये रही कि यतेंद्र ने कल ही अपना जन्मदिन पूरे परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी मनाया था। उसके माता-पिता ने उसे उपहार भी दिया था। मां ने बेटे को गले लगाकर लंबे जीवन का आशीर्वाद दिया था। लेकिन आज एक पल में ही यतेंद्र सबको छोड़कर चला गया। इस घटना से माता-पिता बुरी तरह से टूट चुके हैं। मां की आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

Scroll to load tweet…

ये भी पढ़ें: शादी की शेरवानी लेने गया दूल्हा, 2 भाइयों की लाशें लेकर लौटा...दहला देगी बाड़मेर की यह घटना

दिल की बीमारी से पीड़ित था यतेंद्र

शुरुआती जानकारी में ये सामने आया है कि यतेंद्र दिल की बीमारी से पीड़ित था। करीब 5 साल पहले से राजधानी जयपुर में उसका इलाज चल रहा था। दिल की बीमारी के कारण ही वह खेलकूद और अन्य प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लेता था। आज सवेरे वह स्कूल समय में स्कूल गया था, लेकिन क्लास में घुसने से पहले ही उसकी जान चली गई। इस घटना के बाद उसके साथ पढ़ने वाले बच्चे हैरान रह गए। दोस्तों ने उसे उठाया, टीचर्स को बुलाया और उसके बाद उसे अस्पताल भी ले जाया गया। लेकिन यतेंद्र उपाध्याय की मौत उसी समय हो गई थी,जब वह नीचे गिरा था। माना जा रहा है कि अटैक आने के कारण उसकी जान गई है। परिवार ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है , इसलिए मौत का उचित कारण सामने नहीं आ सका है। लेकिन उसकी मौत हार्ट अटैक से होना माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में खाटू श्याम का दर्शन करना हुआ अब और भी आसान, सरकार के बड़े प्रोजेक्ट के शुरू होने से होगा फायदा