दुनिया भर के 90 फीसदी प्रेमी एक बड़ी समस्या से परेशान है कि जब भी डेट होती है प्रेमिका उनका खर्च करवाती है । लेकिन राजस्थान (Rajasthan) के एक लड़के (Boy) ने तो उलटी गंगा बहा दी।

Rajasthan Jodhpur Boyfriend fraud with girlfriend: दुनिया भर के 90 फीसदी प्रेमी एक बड़ी समस्या से परेशान है कि जब भी डेट होती है प्रेमिका उनका खर्च करवाती है । लेकिन राजस्थान (Rajasthan) के एक लड़के (Boy) ने तो उलटी गंगा बहा दी। 12वीं क्लास में जिस लड़की (Girl) से प्रेम हुआ उसकी मदद से 7 साल में लड़का ही लखपति हो गया। अब लड़की उसके हाथ जोड़ रही है, लेकिन लड़के ने दोस्ती तोड़ दी है। अब ये मामला पुलिस तक जा पहुंचा है ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल जोधपुर (Jodhpur) जिले के एयर फोर्स थाना क्षेत्र में पोश कॉलोनी में रहने वाली एक युवती ने मुकदमा दर्ज करवाया है। उसने पुलिस को बताया उसकी पहचान 12वीं क्लास में एक लड़के से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत हुई दोस्ती हुई और यह दोस्ती प्रेम में बदल गई। लड़का गरीब परिवार से था। जब भी वह मिलने आता तो लड़की उस पर पैसा खर्च करती। ऐसा कुछ दिन चला बाद में लड़के को लगा की लड़की का पेटीएम नंबर का एक्सेस लिया जा सकता है। करीब 2 साल पहले लड़की के पेटीएम नंबर का एक्सेस लड़के ने अपने नाम से ले लिया ।

लड़की के खर्चे से लड़के ने खरीद ली कार

पेटीएम (Paytm) नंबर का एक्सेस मिलने के बाद भी दोनों का मिलना जारी रहा। दोनों जब भी शॉपिंग करने जाते या होटल, रेस्टोरेंट में मिलते सारा खर्च लड़की करती। लड़की के खर्चे से लड़के ने महंगे कपड़े लिए और बिजनेस तक शुरू कर दिया। इस बीच में दोनों की दोस्ती और ज्यादा पक्की होती चली गई। कुछ दिन पहले लड़के ने लड़की को कहा कि वह एक कार लेना चाहता है। लड़की ने मना किया तो लड़के ने कहा कि यह कार वह उसके नाम से लेना चाहता है। लड़की तैयार हो गई और जोधपुर से ही कार लेने की बात तय हो गई। लेकिन लड़के ने कार लेने के लिए लड़की से 7:50 लाख रुपए कैश लिया और लड़की को बेवकूफ बनाते हुए अजमेर से पूरा डाउन पेमेंट देकर 15 लाख रुपए की कार खरीद ली। बाकी ₹15000 की हर महीने की किस्त लड़की के अकाउंट से ही भरता रहा।

लड़की के पिता के साथ की मारपीट

लड़की ने कुछ दिन पहले जब बैंक अकाउंट देखा तो उसे पता चला कि लगभग 35 लाख रुपए पिछले कुछ दिनों में लड़के ने उसके अकाउंट से खर्च कर दिए हैं और इन पैसों से उसने एक बिजनेस भी शुरू कर दिया है। लड़की ने विरोध किया तो लड़के ने कहा कि वह उसे 10 लाख रुपए और घर से जेवर चोरी करके लाकर नहीं देगी तो वह उसके अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। लड़की ने अपने पिता को उसकी जानकारी दी तो पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। पिता ने लड़के से बातचीत की लेकिन उसने लड़की के पिता से भी मारपीट कर दी। बाद में इसकी रिपोर्ट पुलिस को दी गई है और अब मुकदमा दर्ज करवाया गया है। लड़की ने पुलिस को बताया कि अश्लील वीडियो डिलीट करने के नाम पर लड़का 10 लाख रुपए मांग रहा है। इस हैरान कर देने वाले केस से पुलिस भी दंग है।

ये भी पढ़ें: कोटा में NEET और JEE स्टूडेंट कर रहे इश्क, कोचिंग की जगह जाते सीक्रेट प्वॉइंट