राजस्थान में हुए एक महिला के हत्या का आरोपी कोई और नहीं बल्कि उनकी बहू का आशिक ही निकला। पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर धर दबोचा है।

जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर में बीते दिनों हुई एक बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला काफी सुर्खियों में रहा। जहां एक महिला के गले और पीठ पर पेचकस से वार करके उसकी हत्या की गई थी। अब इस मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में मृतक महिला की बहू के बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जब पुलिस ने इस मामले को लेकर 800 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक किए तो उसके बाद आरोपी तक पुलिस पहुंची।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घर में मिली थी मां की लाश

दरअसल जोधपुर के शहरी इलाके में मृतक महिला संतोष कंवर का मर्डर हुआ था। जिस दौरान यह पूरी घटना हुई उस वक्त संतोष के दोनों बेटे दुकान पर गए हुए थे। जब दोपहर के समय वापस आए तो देखा की मां की लाश लहूलुहान हालत में घर पर पड़ी हुई है। जिसके गर्दन और पीठ की तरफ पेचकस से वार के निशान है।

बीमार रहता था बहू का पति

पहले तो पुलिस को इस मामले को लेकर कुछ समझ नहीं आया। लेकिन इसके बाद पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक किए तो पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली। दरअसल मृतक महिला का छोटा बेटा गोविंद कंस्ट्रक्शन लाइन का काम करता था। जो एक बार किसी कंस्ट्रक्शन साइट से गिर गया था। ऐसे में बहुत ज्यादातर समय बीमार ही रहता।

यह भी पढ़ें: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया परीक्षा का टाइम टेबल, 2024 में होगी 30 सरकारी भर्ती परीक्षा

बीज फैक्ट्री में काम करती थी पत्नी

उसकी पत्नी मोना पास ही में एक सीड फैक्ट्री में काम करने लगी। जहां उसकी मुलाकात राहुल जांगिड़ नाम के युवक से हुई और फिर राहुल और मोना के बीच नजदीकियां बड़ी और दोनों एक दूसरे को चाहने लगे। एक बार मोना की सास संतोष ने दोनों को मिलते हुए देख लिया। इसलिए राहुल ने मोना के साथ मिलकर यह पूरी वारदात रची। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह तो घटना वाले दिन मोना की सास को समझाने के लिए आया था लेकिन वह नहीं मानी तो पेचकस से ही उस पर वार कर दिया।

यह भी पढ़ें: ज्ञानवापी के बाद अब MP की धार भोजशाला का होगा सर्वे, हाईकोर्ट का आदेश, वीडियोग्राफी भी होगी