राजस्थान के नागौर में एक किसान ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पांच बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जानें क्या हे हत्या के पीछे की असली वजह।

नागौर। खबर राजस्थान के नागौर जिले से है। पुलिस ने पति को अरेस्ट कर लिया है और उसे आज कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी चल रही है। उधर पत्नी का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया है। पांच बच्चों के सिर से माता और पिता दोनो का साया उठ गया है। मां की हत्या हो चुकी है और पिता को जेल भेजा गया है। मामले की जांच भांवड़ा थाना पुलिस कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बच्चों के सामने दोनों के बीच हुआ था विवाद

पुलिस ने बताया कि माणकपुर के नजदीक भांवड़ा गांव के पास एक खेत में काम करने वाले रईस ने अपनी पत्नी पपुड़ी की हत्या कर दी। कल दोपहर में दोनों के बीच परिवारिक विवाद चल रहा था। बच्चे भी वहीं मौजूद थे। बच्चों ने माता-पिता को अलग किया और उसके बाद पिता रईस वहां से चला गया। कुछ देर के बाद वह वापस आया तो फिर से पत्नी से विवाद हो गया। इस बार रईस ने पत्नी को पीटा। बच्चे बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन कुछ देर के बाद ही रईस ने कमरे में रखी देसी बंदूक से पत्नी पपुड़ी के सिर में बेहद पास से गोली मार दी। सिर में बड़ा छेद हो गया और दिमाग का कुछ हिस्सा दीवार से जा चिपका। पल भर में पत्नी ने दम तोड़ दिया।

कुछ महीने पहले ही भांवड़ा से परिवार के साथ नागौर आया था आरोपी

पुलिस ने बताया कि रईस कुछ महीनों पहले ही अपने परिवार के साथ नागौर आया था। वह भांवड़ा गांव में एक किसान के यहां खेत पर रहता था और किसानी में उसकी मदद करता था। उसके चार लड़कियां और एक लड़का है। कल सभी घर पर थे। सबसे छोटी बेटी की उम्र तीन साल की है। बड़ा बेटा करीब 15 साल का है। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। पुलिस ने रईस को अरेस्ट कर लिया है और उसके पास से बंदूक भी जब्त कर ली है। रईस ने पुलिस को बताया कि छोटी-छोटी बात पर पत्नी विवाद करती थी, इस कारण गुस्से में गोली मार दी।

ये भी पढ़ें...

हरियाणा-राजस्थान में 50 रुपए की लड़ाई ने पकड़ा तूल, Video वायरल होने से खलबली...!

टाइम देखकर ही फोड़ें पटाखे...वर्ना होगा पुलिस केस, जरूर जान लें ये नए नियम