राजस्थान में एक स्कूल टीचर की काली करतूत सामने आई है। टीचर ने स्कूल में पढ़ाते पढ़ाते एक छात्रा और अपने जाल में फंसा लिया और उसे भगाकर ले गए। ये खबर फैलते ही स्कूल ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र में हंगामा मच गया।

राजसमंद. राजस्थान के राजसमंद जिले में एक छात्रा को पढ़ाते - पढ़ाते गुरुजी उसके इतना नजदीक आ गए कि उसे अपने साथ भगा ले गए। छात्रा जब घर नहीं लौटी तो उसके परिवार के लोग स्कूल गए। पता चला कि छात्रा तो आज स्कूल ही नहीं आई। पता चला कि स्कूल के ही एक गुरुजी उसे अपने साथ ले गए। गांव वालो ने इस घटना के बाद रोड़ जाम कर दिया। बाकि टीचर्स को स्कूल के ही एक कमरे में बंद कर दिया। बाद में पुलिस ने उनको छुड़ाया। मामला आमेट थाना इलाके का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

12 वीं छात्रा पर आया दिल

पुलिस ने बताया कि गांव के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 12वीं की छात्रा लापता है। उसका अपहरण केस दर्ज किया गया है। उसकी उम्र 16 साल बताई गई है आरोप है कि स्कूल में पढाने वाला एक शिक्षक उसे जबरन अपने साथ ले गया। पुलिस ने छात्रा की सहेलियों से भी पूछताछ की। इस घटना के बाद गांव वालों ने स्कूल के बाहर धरना दे दिया। टीचर्स को स्कूल में ही बंद कर दिया।

गांव में मचा हंगामा

पुलिस का कहना है कि आरोपी शिक्षक के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। वह घर में भी नहीं है और उसका फोन भी बंद आ रहा है। लास्ट लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। परिवार के लोगों से बातचीत करने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना के बाद से गांव में हंगामा मचा हुआ है। परिवार को किसी अनिष्ट का डर सता रहा है।