राजस्थान (Rajasthan) के उदयपुर (Udaipur) जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने 35 साल के एक युवक को हिरासत में लिया है।

Rajasthan Baby Child Raped By Man: राजस्थान (Rajasthan) के उदयपुर (Udaipur) जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने 35 साल के एक युवक को हिरासत में लिया है। उसके ऊपर आरोप है कि उसने 18 महीने की बच्ची के साथ रेप किया है। बताया जा रहा है कि बच्ची खून से लथपथ हालत में अपने ही घर के आंगन में मिली। पुलिस (Police) आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड लेने की तैयारी कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुरुआती जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया मामला एक ग्रामीण थाना क्षेत्र का है। गांव में रहने वाले बच्ची के माता-पिता मजदूरी का काम करते हैं। बीते बुधवार (13 जून) को दोनों ही मजदूरी करने गए थे और बच्ची को उसकी बुआ के हवाले कर दिया था।‌ बुआ घर पर ही थी और बच्ची के साथ-साथ मवेशियों का भी ध्यान रख रही थी। इसी दौरान कुछ देर बाद वह बकरियों को पानी पिलाने के लिए गई और बच्ची को आंगन में ही पेड़ के नीचे बैठा दिया।

पीड़ित बच्चे के फूफा ने किया घिनौना काम

पीड़ित बच्चे के घर के करीब चार मकान दूर रहने वाला बच्ची का फूफा दोपहर घर आ गया। वह शराब के नशे में था। उसने बच्ची को गोद में उठाया और कमरे में ले जाकर दरवाजा बंद कर दिया।‌ उसके साथ गलत काम किया। वह चीखने लगी तो बुआ दौड़कर आई। बच्ची को आंगन में पटक कर आरोपी फरार हो गया। कल गुरुवार को इस मामले में केस दर्ज कराया गया है और कल रात आरोपी को हिरासत में लिया गया है ।

परिवार की आर्थिक हालत खराब

CWC संस्था के अध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया परिवार की आर्थिक हालत बिल्कुल भी सही नहीं है । CWC ने मेडिकल सहायता के साथ ही अलग केयर टेकर भी उपलब्ध कराया है और आर्थिक सहायता भी की जा रही है। बच्ची उदयपुर के बड़े अस्पताल में भर्ती हैं। उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: अपनों ने ही लूट ली 24 साल की महिला की इज्जत, गैंगरेप कर छोड़ा तो ऑटो वाले ने भी नहीं छोड़ा