रूस से आई पोलिना 5 दिन की भारत यात्रा पर आई थीं, लेकिन यहीं के होकर रह गईं। भारतीय युवक से शादी के बाद उन्होंने भारतीय संस्कृति को अपना लिया और अब 5 साल से भारत में ही रह रही हैं।

जयपुर. भारत की संस्कृति, मेहमाननवाजी और अपनापन दुनियाभर के लोगों को आकर्षित करता है। कई विदेशी यात्री यहां की सुंदरता और परंपराओं से इतने प्रभावित होते हैं कि भारत को ही अपना दूसरा घर बना लेते हैं। ऐसी ही एक कहानी रूस की पोलिना अग्रवाल की है, जो पांच दिन के लिए भारत घूमने आई थीं, लेकिन अब पांच साल से यहीं की होकर रह गई हैं। राजस्थान के भी कई शहर घुम चुकी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पोलिना की भारत यात्रा बनी जिंदगी का नया मोड़

पोलिना अग्रवाल को घूमने का बेहद शौक था। उन्होंने कई देशों की यात्रा की, लेकिन भारत को उन्होंने एक खास वजह से चुना। वे यहां केवल पांच दिन की सोलो ट्रिप पर आई थीं, लेकिन इस यात्रा ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया। भारत में उन्हें एक भारतीय युवक से प्यार हो गया और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया।

भारतीय संस्कृति को अपनाया, अपने देश भी नहीं लौटीं

शादी के बाद पोलिना पूरी तरह से भारतीय संस्कृति में रम गईं। उन्होंने अपने नाम के साथ ष्अग्रवालष् सरनेम भी जोड़ लिया और खुद को भारतीय ही मानने लगीं। वे पिछले पांच वर्षों से अपने वतन रूस भी नहीं लौटी हैं। पोलिना का कहना है कि भारत ने उन्हें वह अपनापन दिया, जो शायद कहीं और नहीं मिल सकता था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई कहानी

पोलिना ने अपनी इस अनोखी कहानी को सोशल मीडिया पर साझा कियाए जिसे लाखों लोगों ने देखा और सराहा। हालांकि, कुछ लोगों ने नकारात्मक टिप्पणियां भी कीं, लेकिन अधिकतर लोगों ने उनकी यात्रा को प्रेरणादायक बताया। पोलिना ने बताया कि भारत में हर कोई उनका सम्मान करता है और वे यहां की जीवनशैली को पूरी तरह अपना चुकी हैं।

भारत की ओर बढ़ता विदेशी पर्यटकों का रुझान

पोलिना जैसी कई विदेशी महिलाएं भारत आकर यहां के माहौल और परंपराओं से प्रभावित होकर इसे अपना स्थायी निवास बना रही हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि भारत केवल एक पर्यटन स्थल ही नहींए बल्कि एक ऐसा देश है जो अपनापन और प्यार से हर किसी को जोड़ लेता है।

यह भी पढ़ें-दूल्हे को शादी में मिलेगा इतना दहेज: कैश-सोना और जमीन जानकर उड़ जाएंगे होश