राजस्थन की सीकर पुलिस ने एक ढोंगी तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। जो भूत- प्रेत का साया उतारने के नाम पर लड़कियों की इज्जत लूटता था। 22 साल की लड़की को बंद कमरे में ले गया और पूजा के नाम पर सारे कपड़े उतरवा दिए। इसके बाद बेहोशी दवा खिलाकर देकर रेप किया

सीकर. राजस्थार के सीकर जिले से खबर है। मेडिकल और साइंस के युग में भी ओझा और तांत्रिकों का बोलबाला राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में देखने को मिल जाता है। इसी तरह का एक मामला सामने आया है सीकर जिले से। 22 साल की युवती को भूत प्रेत का साया निकालने के नाम पर एक तांत्रिक ने बर्बाद कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को बुलाना पडा। अब सीकर जिले के श्रीमोधापुर इलाके का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खुद को महंत बताकर करता था अय्याशी

दरअसल, श्रीमाधोपुर इलाके में एक मंदिर के नजदीक रहने वाले और खुद को महंत बताने वाले नरसी दास को पुलिस ने बुधवार रात अरेस्ट किया है और आज उसे कोर्ट में पेश किया है। उस पर 22 साल की लड़की से रेप का आरोप है। नरसीदास इस घटना के बाद फरार होने ही वाला था कि सही समय पर पुलिस ने उसे दबोच लिया।

22 साल की बेटी को बाबा के पास लेकर पहुंचा था परिवार

इस मामले में पुलिस ने बताया कि 22 साल की एक युवती को कुछ समय से दौरे आते थे और उसकी मानसिक हालात सही नहीं थी। परिवार उसका इलाज करा रहा था। इस दौरान किसी ने बताया कि महंत नरसीदास झाड फूंक कर इस तरह की बीमारी का इलाज करता है। पीडित परिवर बेटी को लेकर वहां पहुंच गया। वहां जाकर नरसी दास ने कहा कि वह इलाज कर देगा। उसमें कुछ खर्चा होगा और साथ ही कुछ समय भी लगेगा।

लड़की के सारे कपड़े उतार बंद कमरे में की दरिंदगी

बुधवार को नरसीदास ने दोपहर के समम परिवार को बुलाया। परिवार को मंदिर के नजदीक ही एक कमरे में इंतजार करने को कहा और लड़की को लेकर महंत मंदिर के पास दूसरे कमरे में चला गया। परिवार को कहा कि उसके पुराने कपड़े निकालकर जलाने होंगे और पवित्र जल से स्नान कराने के बाद पूजा कर नए कपडे पहनाने होंगे। उसके बाद सब सही हो जाएगा। महंत अपने साथ लडकी को लेकर कमरे में चला गया। वहां ले जाकर उसे भभूत देकर बेहोश किया और इलाज के नाम पर काफी देर तक उसके साथ रेप किया। बाद में लड़की को वहीं छोडा और चला गया। परिवार को कहा कि अंदर मत जाना लड़की अपने आप बाहर आएगी। पता चला जब लड़की होश में आई तो रोते हुए बाहर आई। परिवार को सम समझ आ गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और अब पुलिस ने उसे पकड लिया।