राजस्थान के जोधपुर से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां पत्नी को दूसरी बेटी पैदा होने पर पति इतना बड़ा हैवान बन गया कि बीवी को खौफनाक मौत देकर मार डाला। अत्याचार की कहानी सुनकर कलेजा कांप जाएगा।

जोधपुर. शादी के बाद दूसरी बार भी बेटा नहीं हुआ तो पति और परिवार के लोग राक्षस बन बैठे। पति ने पत्नी को इतना टाॅर्चर किया कि पत्नी की मौत हो गई। दोनो बेटियों में से एक की उम्र करीब तीन साल और दूसरी की उम्र करीब एक साल है। जोधपुर मे इस मौत के बाद से हंगामा हो रहा है। परिवार के लोगों ने अपनी बेटी की लाश लेने से इंकार कर दिया है। लाश मुर्दाघर में रखी है और परिवार के लोगों ने आरोपी परिवार को गिरफ्तार करने पर ही लाश उठाने की मांग की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मौत से पहले भई को कहा था बचा लो...ये लोग मार डालेंगे

दरअसल जोधपुर के पीपाड इलाके में रहने वाली 25 साल की कंचन की 10 फरवरी को मौत हो गई। कंचन ने अपनी मौत से कुछ देर पहले अपने भाई मानाराम से बात की थी फोन पर और कहा था कि ये लोग मुझे मार देंगे। जेठ मारना चाहता है, जान लेना चाहते हैं। कुछ देर के बाद ही मौत की सूचना आ पहुंची। कंचन के परिवार के लोगों ने 11 फरवरी को पीपाड थाने में पति मनोहर लाल और परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

कमरे में बंद कर देते, खाना नहीं देते और लोहे के सरियों से पीटते...

पिता का कहना है कि 2018 में शादी की थी। उसके बाद दो बेटियां हुई। बेटी डर रही थी कि इस बार भी बेटा नहीं हुआ तो परिवार वाले जान ले लेंगे। ऐसा ही हुआ। पांच लाख रुपए मांगना शुरु कर दिया था उससे। आए दिन मारपीट होती, कमरे में बंद कर देते, खाना नहीं देते और लोहे के सरियों से पीटते, गर्म करके दागते। उसके कमरे में ही बंद रखते थे। परिवार से भी बात नहीं करने दी जाती थी। परिवार का कहना है कि जेठ ने उसे जहर देकर मारने की धमकी दी थी और आखिर अपनी धमकी को सच कर ही दिया। अब परिवार के लोगों ने जोधपुर में अस्पताल में रखी बेटी की लाश उठाने से इंकार कर दिया है। जोधपुर में आज हंगामा हो रहा है।