राजस्थान के नागौर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बेटा इतना बड़ा राक्षस निकला कि उसने अपनी मां-पिता और बहन को कुल्हाड़ी से काट दिया।  कुल्हाड़ी से इतने वार किया कि सिर धड़ से अलग हो गए। हत्या के बाद रातभर लाशों के पास सोता रहा।

नागौर. राजस्थान के नागौर जिले से बड़ी खबर आ रही है । जहां एक युवक ने अपनी मां-पिता और बहन को कुल्हाड़ी से काट दिया । तीनों के गर्दन पर कुल्हाड़ी से इतने वार किया कि दो का सिर धड़ से अलग हो गया । रात भर लाश के पास बैठा रहा , कुछ देर सो गया और सवेरे जाकर थाने पहुंचा। थाने गया जब उसके पास बिस्किट का एक पैकेट था। उसने पुलिस वालों से कहा मैंने उनको मार दिया , बहुत परेशान कर रखा था। पुलिस जब घर पहुंची तो लाशों की हालत देखकर पुलिस वालों के भी पसीने आ गए। घटना नागौर जिले के पादू कला थाना इलाके की है । पुलिस ने हत्यारे को अरेस्ट कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

परिवार में सिर्फ दादी और एक छोटी बहन ही बची

मौके पर पहुंचे एसपी नारायण तोगस ने बताया कि ज्वेलर्स दिलीप सिंह, उसकी पत्नी राजेश कवंर और 15 साल की बेटी प्रियंका की हत्या कर दी गई है । दिलीप सिंह के बेटे मोहित ने यह हत्या की है । आज सवेरे थाने जाकर उसने सरेंडर किया है। उसे अरेस्ट कर लिया गया है।‌ कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी चल रही है। मौके से पुलिस ने खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद की है । तीनों शवों को मुर्दाघर में रखवाया गया है । परिवार में फिलहाल मोहित की दादी और एक छोटी बहन ही बची है।‌ छोटी बहन दादी के पास सो रही थी , इसलिए उसकी जान बच गई।

हत्या की वजह, मोबाइल चलाने को लेकर मना करते थे पिता

आस पड़ोस में रहने वाले लोगों से पूछताछ में सामने आया कि मोहित साइको प्रवृत्ति का था।‌ वह बहुत कम बात करता था ।‌अक्सर फोन में व्यस्त रहता था। उसके पिता उसे दुकान पर ध्यान देने की बात करते थे और फोन को कम इस्तेमाल करने की बात करते थे । अक्सर पिता और पुत्र में इस बात को लेकर विवाद भी होता था। पुलिस मोहित से पूछताछ कर रही है कि आखिर उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया है।‌ लेकिन इस हत्याकांड के बाद पूरा जिला दहल गया है। मोबाइल फोन को ही इस हत्याकांड के पीछे लोग कारण बता रहे हैं।