धौलपुर से हिलाकर रख देने वाली खबर है, यहां चार भाइयों ने मिलकर अपनी इकलौती बहन की हत्या कर दी। चारों ने सिस्टर्स डे से 2 दिन पहले उसकी हत्या कर दी। मर्डर के पीछे की वजह अवैध संबंध बताए जा रहे हैं।

धौलपुर (राजस्थान). 25 जून को अनौपचारिक रूप से सिस्टर्स डे था। सिस्टर्स डे पर चार भाईयों ने अपनी इकलौती बहन को ऐसा तोहफा दिया कि उनको पुलिस वालों ने गिरफ्तार कर लिया। तीन भाईयों को अरेस्ट किया जा चुका है और चौथे की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पूरा मामला बेहद हैरान करने वाला है। धौलपुर जिले से वारदात सामने आई है। धौलपुर जिले की बसईडांग पुलिस इसकी जांच पड़ताल कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मृतक महिला का मायका आगार में था

पुलिस ने बताया कि 35 साल की अनिता की हत्या कर दी गई। उसकी लाश को पिछले शुक्रवार बरामद किया गया था। इस संबध में महिला के देवर ने केस दर्ज कराया था। पुलिस ने बताया कि महिला का पीहर आगरा के मधुनगर इलाके में था। उसका ससुराल गणेश नगर दयाल बाग के नजदीक था। महिला के देवर लखन कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके बड़े भाई मानसिक रुप से सही नहीं थे। वे अक्सर बीमार रहते थे। भाभी अनिता के साथ वे अलग से किराये में रह रहे थे।

इस शर्मिंदगी की वजह से भाइयों ने बहन को मार डाला

पुलिस ने बताया कि अनिता के ससुराल वालों का आरोप था कि उसके अपने ही मकान मालिक के साथ अवैध संबध थे। मकान मालिक के अलावा क्षेत्र में रहने वाले एक अन्य व्यकित के साथ भी उसके अवैध संबध चल रहे थे। इसके बारे में कुछ दिन पहले अनिता के ससुराल वालों ने उसके भाईयों को भी जानकारी दी थी। 22 जून को तीन भाई लोकेश, राजू और विकास उसे समझाने के नाम पर अपने साथ ससुराल से पीहर लेकर रवाना हो गए। लेकिन पीहर ले जाने की जगह बहन को राजस्थान ले आए और यहां पर धौलपुर जिले के बसई डांग थाना इलाके में स्थित निभी नाम के तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं और हाथ पैर बंधे हुए मिले हैं। संभव है कि उसकी हत्या करने के बाद उसे पानी में फेंका गया है। पुलिस चौथे भाई की भूमिका भी तलाश रही है। तीन भाईयों को अरेस्ट कर लिया गया है।