राजस्थान के अलवर जिले से एक क्रूर आशिक की हैवानियत सामने आई है, जहां प्रेमी ने प्रेमिका के चेहरे और आंखों पर तेजाब डालकर झुलसा दिया। वजह इतनी सी थी कि लड़की ने आरोपी से मिलना बंद कर दिया था। 

अलवर. राजस्थान के अलवर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जब एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी से मिलना बंद कर दिया तो उस पागल प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर तेजाब से दिया। जिससे कि प्रेमिका की आंखें, चेहरा और बाल झुलस गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपी जयनेंद्र भरतपुर का रहने वाला

जिसका गंभीर हालत में ट्रीटमेंट जारी है। पूरी घटना अलवर के कठूमर क्षेत्र की है। आरोपी जयनेंद्र भरतपुर का रहने वाला है। जो जयपुर में रहकर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। आरोपी पीड़ित युवती से 3 साल से कांटेक्ट में था। लेकिन किसी बात को लेकर युवती ने आरोपी से बात करना बंद कर दिया। पहले तो आरोपी ने मिलने का दबाव बनाया, लेकिन जब युवती ने मना किया तो आरोपी रात 1 बजे उसके घर पर पहुंचा और युवती के सोते हुए ही उसके मुंह पर तेजाब फेंक दिया। हालांकि उसके चिल्लाने के बाद परिवार वालों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन वह फरार हो गया।

सिसकते परिवार मुंह दबाए बैठा रहा

बेटी के साथ हुई इस घटना के बारे मं घरवालों ने यह बात किसी को भी नहीं बताई, लेकिन जब अस्पताल लेकर गए तो वहां डॉक्टरों ने युवती की हालत गंभीर होना बताया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल आरोप है कि जयनेंद्र के पास युवती के अश्लील फोटो और वीडियो भी है। जिन्हें वायरल करने के नाम पर वह युवती को धमकियां भी देता था।