बेटियां देश की सुरक्षा सेना से लेकर आसमान में फ्लाइट तक उड़ा रही हैं। लेकिन आज भी ऐसे कई मर्द हैं जो महिलाओं को सिर्फ बच्चा पैद करने की मशीन समझते हैं। ऐसी ही खबर राजस्थान से आई है, जहां एक युवक ने बेटे की चाहत में पत्नी को 10 बार गर्भवती किया।

गंगानगर. राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में अभी भी शिक्षा के हाल खराब है। बेटों की चाहत में बेटियों की लाइन लगा देने वाले और उसके बाद उनको मरने के लिए छोड़ देने वाले परिजनों की अभी भी कमी नहीं है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के गंगानगर जिले से सामने आया है। बेटे की चाहत में एक पति ने अपनी पत्नी को बच्चे पैदा करने की मशीन बना दिया। सात बार उसने बेटियां जन्मीं, दो बाद उसका गर्भपात हो गया। लेकिन उसके बाद भी पति का मन नहीं भरा। पत्नी ने फिर से गर्भवती होने से इंकार कर दिया तो पति ने उसे घर से निकाल दिया। उसके बाद उसकी हत्या करने की कोशिश और की। मामला महिला थाने में दर्ज कराया गया है। रानी नाम की महिला की शिकायत पर उसके पति और ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहली बेटी हुई तो सास ससुर ने उसे घर से निकाल दिया था

दरअसल हनुमानगढ़ जिले में रहने वाली रानी की शादी करीब बारह साल पहले गंगानगर जिले में रहने वाले एक युवक से की गई थी। पहले साल ही उसने पत्नी को गर्भवती कर दिया। सास और ससुर ने कहा कि बेटा ही होना चाहिए नहीं तो पीहर चली जाना। पहली बेटी हुई तो सास ससुर ने उसे घर से निकाल दिया। पीहर में कुछ दिन रहने के बाद पति वापस लेने आया। उसके बाद अत्याचार का सिलसिला शुरू हुआ।

बेटे की चाहत ने हैवान पति ने बीच सड़क की क्रूरता

पता चला कि की दूसरी, तीसरी, चौथी...लगातार सात बेटियां हुई। चार बच्चों के बाद डॉक्टर ने कहा कि अगली बार मां बनने पर जान भी जा सकती है। लेकिन पति ने तीन बार और मां बना दिया और इसके अलावा दो बार गर्भपात हो गया। पति के अत्याचारों से तंग आकर रानी ने विरोध किया तो पति ने उसे और उसकी सातों बेटियों को निकाल दिया। दो दिन पहले पति फिर पहुंचा और कहा कि बेटा दे सकती है तो घर चल। रानी ने इंकार कर दिया तो पति और ससुर ने उसे बीच सड़क पीटा और गला दबा दिया। अब मामला पुलिस के पास पहुंचा है।

यह भी पढ़ें-धौलपुर में नशे में धुत रशियन नागरिक का सड़क पर हंगामा, जानें फिर क्या हुआ...