राजस्थान के करौली में दरिंदों ने एक 10 साल की बच्ची के साथ ऐसी हैवानियत की है, जिसको जानकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जहां मासूम के साथ पहले  रेप किया गया उसके बाद प्राइवेट पार्ट जला दिया गया। मासूम की 10 दिन बाद तड़प-तड़पकर मौत हो गई।

करौली. राजस्थान के करौली जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 10 साल की मूकबधिर से रेप की घटना सामने आई है। इतना ही घटना के बाद उसके प्राइवेट पार्ट को जला भी दिया गया। लेकिन आग पूरे शरीर पर फैल गई घरवालों को वह जली हुई हालत में मिली। 10 दिन तक उसका अस्पताल में इलाज भी चला लेकिन आखिरकार उसकी मौत हो गई। लेकिन आरोपी अब तक पकड़े नहीं गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

10 दिन तड़पने के बाद मासूम की मौत

परिजनों के अनुसार पीड़िता करौली में अपने परिवार के साथ किराए पर रहती थी। जहां 11 मई को परिजनों को मासूम जली हुई हालत में रास्ते में मिली। जिसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए जयपुर लाया गया। यहां 10 दिन के बाद अब उसकी मौत हो गई।

सोशल मीडिया पर उठी न्याय की मांग

मामले में पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया और अब पुलिस ने मामले में एक शख़्स को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ जारी है। वहीं घटना के बाद अब सोशल मीडिया पर भी लोग पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

भीलवाड़ा भट्टी कांड में दो आरोपियों की फांसी

आपको बता दे कि 2 दिन पहले ही इसी तरह के केस में पुलिस ने भीलवाड़ा भट्टी कांड के 2 आरोपी कालू और कान्हा को फांसी की सजा सुनाई है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कब तक चार्जशीट पेश करती है।