राजस्थान के नागौर जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक 16 साल के लड़के ने अपनी बहन और ताई को गोलियों से भून डाला, दोनों को पांच गोलियां मारी, नाबालिग ने अपनी मां की मौत का बदला लिया है, जिसका वो पिछले 7 साल से इंतजार कर रहा था।

नागौर. राजस्थान के नागौर जिले से रोंगटे खड़े करने वाली खबर सामने आई है। 16 साल के एक नाबालिग लड़के ने अपने दोस्त से देसी कट्टा मंगाया और उसके बाद अपनी ताई और बहन को गोलियों से भून दिया । पूरी की पूरी राउंड ताई और बहन पर खाली कर दी । दोनों को कुल मिलाकर 5 गोली मारी गई । उसके बाद आरोपी फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है । नागौर जिले की कुचेरा थाना पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मां की मौत का बदला लेने के लिए 7 साल इंतजार किया

पुलिस ने बताया कि सिंधी वास गांव में आज फायरिंग की ये घटना सामने आई है। 16 साल की नाबालिक ने अपनी ताई सीता और बहन सुषमा को गोली मार दी। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस से पता चला कि सीता और सुषमा अपने परिवार के साथ जोधपुर जिले में रह रहे हैं । लेकिन उनके खेत खलिहान नागौर के सिंधी वास गांव में हैं । दरअसल साल 2016 में सीता के परिवार का अपनी देवरानी से झगड़ा हो गया था । खेत में खेती की बात को लेकर हुए झगड़े के दौरान सीता की बड़ी बेटी के हाथों आरोपी की मां की जान चली गई थी । तभी से वह अपनी ताई और बहन से बदला लेने की कोशिश कर रहा था । लेकिन इस झगड़े के बाद सीता का परिवार जोधपुर शिफ्ट हो गया था ।

बहन और ताई को मारी पांच गोलियां

2 दिन पहले सीता जोधपुर से अपने गांव नागौर में आई थी और अपने खेत खलिहान संभाल रही थी । आज जैसे ही मां और बेटी खेत की तरफ जाने लगी तो वहां पर पहले ही घात लगा कर बैठे 16 साल के लड़के ने दोनों को 5 गोली मारी। सीता आगे थी, चार गोलियां सीता को लगी , एक गोली कमर में और तीन पैरों में लगी है । पीछे चल रही सुषमा को भी एक गोली कमर के नजदीक लगी है। फिलहाल मां और बेटी दोनों का अस्पताल में भर्ती कराया गया है । उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें-हर माता-पिता के लिए अलर्ट करती है उदयपुर की ये खबर: कैसे अमीर इकलौते बेटे ने किया बुलेट वाला कांड