सच्चे इश्क को पाने के लिए कपल क्या क्या नहीं करते। लेकिन राजस्थान के जयपुर से एक किन्नर ने तो सारी हदें ही पार कर दीं। उसने प्रेमी से शादी करने के लिए अपने ही प्राइवेट पार्ट में लकड़ी का डंडा डाल लिया। खून से लहुलूहान हो गया। मौत तक होने वाली थी।

जयपुर. दो दिन पहले जयपुर शहर की रहने वाली एक किन्नर लगभग अधमरी हालत में जयपुर के नजदीक सीकर जिले में नीमकाथाना कस्बे के पास से सड़क पर अचेत मिली। उसके गुप्तांग में लकड़ी का डंडा था, जिसके कारण वह गंभीर रूप से चोटिल थी। कई जगहों पर काटने और पीटने के गंभीर निशान थे। सिर में गहरे घाव थे। पुलिस ने इस मामले में सीकर में रहने वाले सचिन नाम के एक युवक को हिरासत में लिया। किन्नर का जयपुर में इलाज शुरू हुआ और अब पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए तो चौकाने वाला खुलासा हुआ है। वह जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर की रहने वाली है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

किन्नर ने लगाए थे अपने प्रेमी सचिन पर ये गंभीर आरोप

प्रारंभिक बयानबाजी में किन्नर ने अपने प्रेमी पर आरोप लगाए कि प्रेमी सचिन ने उससे आठ लाख रुपए उधार लिए थे और शादी करने का वादा किया था। लेकिन अब उसने शादी से इंकार कर दिया। उसने मिलने के लिए सीकर बुलाया और वहां गंदे तरीके से संबध बनाए, गुप्तांग में लकड़ी का डंडा डाल दिया और भी गंभीर तरह से मारपीट की।

सचिन ने खोला ये राज, उसके बाद पुलिस ने फिर की पूछताछ

उधर पुलिस ने सचिन को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की तो पता चला कि सचिन ने कुछ रूपए जरूर लिए थे, लेकिन वे आठ लाख रुपए नहीं थे। सचिन ने पुलिस को बताया कि उसने किन्नर से कभी भी शादी का वादा नहीं किया था। अब सचिन की शादी होने जा रही थी और इस कारण उसने किन्नर से दूरी बना ली थी। इसी कारण किन्नर ने ये हंगामा रचा।

अब किन्नर ने खोला पूरा राज, पुलिस के होश उड़ गए..... ऐसे कौन कर सकता है खुदके साथ

पुलिस ने अब सचिन के द्वारा मिले सवालों पर किन्नर से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह सचिन और उसके परिवार को फंसाना चाहती थी। वह एक साल से सचिन के साथ प्र्रेम में थी। अब सचिन उसे धोखा देकर दूसरी जगह शादी कर रहा था। इस कारण उसने सचिन को फंसाने के लिए खुद को घायल किया। कटीलें तारों में गिरी ताकि उसके शरीर में कई जगहों पर चोट लगे। उसने खुद ही अपने गुप्तांग में लकड़ी का डंडा डाला। इस कारण गंभीर रूप से दर्द हआ और वह बेहोश हो गई। उसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अब किन्नर पर केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।