राजस्थान के सीकर जिले से दिल दहला देने वाली खबर है। जहां एक पति इतना बड़ा क्रूर निकला कि उसने अपनी गर्भवती पत्नी और एक साल की बेटी पर डीजल छिड़ककर आग लगा दी। हैरानी की बात यह है कि बीवी गर्भवती थी…जल्द खुशखबरी आने वाली थी।

सीकर. घटना राजस्थान के सीकर जिले से है। सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे में रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक विवाहिता और उसकी एक साल की बच्ची को जिंदा जला दिया गया। विवाहित गर्भवती थी और कुछ ही सप्ताह में वह बच्चे को जन्म देने वाली थी , लेकिन पति ने दोनों की हत्या कर दी।‌ परिवार पर भी हत्या करने का आरोप है । पुलिस ने आज महिला के पति को हिरासत में ले लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1 साल की बेटी आरिया परिवार में सबकी लाडली थी

रामगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि तिहाय गांव में रहने वाली 24 साल की रिंकू की शादी 2 साल पहले आकाश सिंह के साथ हुई थी। उसकी 1 साल की बेटी आरिया परिवार में सबकी लाडली थी । रिंकू फिर से गर्भवती थी और जल्द ही मां बनने वाली थी । लेकिन आरोप है पति और ससुराल वालों ने मिलकर बहू पर डीजल डाला और उसे बेटी समेत जिंदा ही जला दिया।‌

जयपुर पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत

दोनों को अधमरी हालत में सीकर से जयपुर लाया गया, लेकिन बीच रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया । रिंकू के साथ उसके होने वाले बच्चे ने भी दम तोड़ दिया । पुलिस ने बताया कि इस मामले में आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह जयपुर में रहकर एक रेडीमेड गारमेंट की दुकान में काम कर रहा था। उससे पहले वह अपने रिश्तेदार के यहां फलों की दुकान पर काम करता था । लेकिन पिछले 3 महीने से वह घर पर ही था और कोई काम नहीं कर रहा था। आए दिन परिवार में क्लेश होता था । अब इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैली हुई है।