एक तरफ राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है, हीट स्ट्रोक से लोगों की मौतें हो रही हैं। इसी बीच नागौर जिले से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। जहां एक हैवान ने 6 साल की बच्ची से दरिंदगी कर जिंदगी और मौत के बीच पहुंचा दिया।

नागौर. राजस्थान के नागौर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 6 साल की मासूम बच्ची रेप का शिकार हो गई। घटना में वह मासूम गंभीर रूप से जख्मी भी हुई है। जिसका अब अजमेर में इलाज चल रहा है। पूरी घटना नागौर के मकराना क्षेत्र की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मासूम खून से सने कपड़ों में कहारते हुए घर पहुंची

एक युवक ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद मासूम खून से सने कपड़ों में घर पर पहुंची तो परिजनों को पूरे मामले का पता चला। हालांकि अब घटना के बाद आरोपी फरार हो चुका है। पुलिस की अलग-अलग टीम लगातार उसकी तलाश कर रही है।

मासूम को आइसक्रीम के बहाने घर से लेकर गया था

पुलिस के अनुसार मामले में पीड़िता के पिता ने मामला दर्ज करवाया है कि पूरे परिवार के लोग दोपहर में घर पर सो रहे थे। इसी दौरान बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। वहां एक युवक आया जिसने मासूम को आइसक्रीम दिलाने की बात कही और अपने साथ ले गया। काफी देर बाद जब मासूम घर पर लौटी तो उसने घरवालों को पूरी बात बताई। घरवाले इसके बाद मासूम को नजदीकी अस्पताल लेकर गए। जहां से उसे इलाज के लिए अजमेर रैफर किया गया। फिलहाल अब मौसम की स्वास्थ्य हालत ठीक बताई जा रही है। वहीं अब पुलिस लगातार अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही है।