जयपुर  से रौंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक महिला तांत्रिक दो साल की बच्ची की नरबलि देने के लिए उठाकर ले गई। मांस काटने वाला छुर्रा, भभूत, तेल सब उसके पास था। लेकिन चमत्कारिक तरीके से बच्ची ने मौत को मात दे दी।

जयपुर. राजधानी जयपुर से बड़ी खबर है। मौत को मात देकर दो साल की इस बच्ची ने खुद की जान बचा ली। मां के आंचल के तले गहरी नींद निकाल रही बच्ची को महिला तांत्रिक ने बलि देने के लिए उठा लिया। लेकिन चमत्कारिक तरीके से बच्ची ने मौत को मात दे दी। मामले की जांच पड़ताल जयपुर जिले की प्रताप नगर थाने की पुलिस कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसे बच्ची ने मौत के मुंह से बचाई अपनी जान

पुलिस ने बताया कि एमपी में रहने वाला विक्रम कुमार अपनी पत्नी मनीषा को लेकर कुछ समय पहले जयपुर आया था। जयपुर के प्रताप नगर इलाके में सेक्टर 26 में दोनो किराये पर रह रहे थे। दोनो की दो साल की बेटी भी साथ ही रह रही थी। पुलिस ने बताया कि मनीषा किराये के कमरे के नजदीक ही एक रेहड़ी पर कपड़े धोने और प्रेस करने का काम करती थी। रविवार दोपहर भी वह वहीं मौजूद थी। पास ही मां ने अपनी बेटी को सुला रखा था। मां मनीषा काम कर रही थी इसी दौरान बेटी को एक महिला उठाकर ले गई। बेटी का मुंह दबा दिया ताकि वह चीख चिल्ला नहीं सके। लेकिन बच्ची कुछ ही दूरी पर जाकर जोर जोर से चिल्लाई और रोने लगी। मां का ध्यान बेटी पर गया तो पता चला कि बेटी गायब है। कुछ दूरी पर देखा तो बेटी को एक महिला ले जा रही थी और कुछ लोगों ने उसे पकड लिया था। पता चला कि उसके बैग से छुर्रा, तेल, भभूत और पूजा पाठ का अन्य सामान मिला है।

नरबलि देने के लिए मासूम को घर से उठाया था

स्थानीय महिलाओं ने मिलकर महिला को पीट दिया और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस अब जांच पडताल कर रही है। प्रांरभिक जांच में पूरा मामला नरबलि के हिसाब से देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। रविवार रात मनीषा की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। जिस महिला को पकडा है वह खुद के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे रही है।

यह भी पढ़ें- हे ईश्वर ये कैसा अनर्थ: 2 बहनों की शादी से पहले इकलौते भाई की उठी अर्थी, माता पिता की पहले हो चुकी मौत..