सीकर में नीट की तैयारी कर रही 17 साल की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। कोटा के बाद अब सीकर में भी छात्रों के सुसाइड के मामले बढ़ रहे हैं, क्या है इसके पीछे का कारण?

सीकर. राजस्थान का कोटा शहर डॉक्टर और इंजीनियर देने की खान है । हर साल लाखों बच्चे डॉक्टर और इंजीनियर बनने का सपना लेकर यहां आते हैं , लेकिन उनमें से कुछ लगातार प्रेशर के कारण अपनी जान दे देते हैं। इसी तरह से अब एक और शहर बदनाम हो रहा है और वह सीकर शहर है। यहां भी नीक और जेईई की तैयारी करने आने वाले बच्चों की संख्या बढ़ रही है और दबाव के चलते जान देने के मामले भी सामने आ रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फेमस कोचिंग से नीट की तैयारी कर रही थी वो

सीकर जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कल देर रात नायकान मोहल्ला में रहने वाली एक लड़की ने सुसाइड कर लिया। वह 2 साल से किराए पर रह रही थी और सीकर के ही एक प्रतिष्ठित कोचिंग से नीट की तैयारी कर रही थी। कल शाम करीब 5:00 बजे मोहल्ले के लोगों ने उसे देखा था । उसके बाद वह अपने कमरे में चली गई थी ।

कोटा के बाद अब सीकर हो रहा बदनाम

कल देर रात करीब 10:30 बजे मकान मालिक ने उसके कमरे में देखा तो लाइट जल रही थी। खिड़की से झांक कर देखा तो पता चला वह पंखे से लटक रही है । पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है, लेकिन कैमरे को सील कर दिया है। वह मूल रूप से राजस्थान के ही कोटपूतली बहरोड शहर की रहने वाली थी । आज परिवार पोस्टमार्टम करवाने के बाद सब अपने साथ लेकर रवाना हुआ है। इससे पहले 24 घंटे के दौरान कोटा में दो छात्रों ने सुसाइड कर लिया है।

यह भी पढ़ें-कोटा में फिर छात्र ने किया सुसाइड: एंटी-हैंगिंग डिवाइस भी नाकाम? रहस्य गहराया