कल यानी 22 जनवरी को ऐतिहासिक दिन था, क्योंकि इस दिन राजा राम अयोध्या कि सिंहासन पर विराजमान हुए। इसी बीच सीकर जिले में रहने वाले एक परिवार को यह तारीख और दिन बड़ा ही यादगार बन गया।  एक दंपति को शादी के 19 साल बाद बेटे का जन्म हुआ है।

जयपुर. कल यानी 22 जनवरी को ऐतिहासिक दिन था, क्योंकि इस दिन राजा राम अयोध्या कि सिंहासन पर विराजमान हुए। इसी बीच सीकर जिले में रहने वाले एक परिवार को यह तारीख और दिन बड़ा ही यादगार बन गया। वजह उनके घर एक नया मेहमान यानि एक दंपति को शादी के 19 साल बाद बेटे का जन्म हुआ है। पूरा परिवार में जश्न का माहौल है, बधाई देने वालों का तांता लग रहा है। हर कोई यह कह रहा है कि यह बच्चा राम के आशीर्वाद से ही आया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन आया नया मेहमान

दरअसल, दंपति को पहले से चार बेटिया हैं। वह एक बेटे होने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन वह इतने भाग्यशाली थे कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन उनके घर बेटा आया है। खास बात यह है कि बच्चा 22 जनवरी को ही पैदा हो उसके लिए उन्होंने किसी डॉक्टर को नहीं कहा था। रविवार दोपहर ही वह प्रेग्नेंट महिला को अस्पताल लेकर आए। आज नॉर्मल डिलीवरी से महिला ने बेटे को जन्म दिया है। यह बेटा सीकर के खंडेला इलाके के रहने वाले सीताराम यादव और उनकी पत्नी निर्मला को हुआ है।

ऐतिहासिक दिन पर लड़के का जन्म हुआ

सीताराम यादव बताते हैं की शादी के 19 साल बाद उनके घर पर आज के ऐतिहासिक दिन पर लड़के का जन्म हुआ है। इसलिए वह बेटे का नाम राम ही रखेंगे। सीताराम बताते हैं कि यह उनके जीवन के लिए बेहद अहम सहयोग है कि आज के दिन उनके घर पर भगवान के रूप में उनके बेटे ने जन्म लिया है। उनके बेटा आज सुबह 9 बजे हुआ। अरिहंत हॉस्पिटल में महिला की डिलीवरी हुई।

जानिए डिलेवरी करने वाले डॉक्टर ने क्या कहा...

डॉक्टर सरिता जैन का कहना है कि आज इस ऐतिहासिक दिन को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। कई कपल ने आज ही के दिन डिलीवरी करवाने को कहा। इनमें से दो डिलीवरी अब तक हो चुकी है। सरिता जैन ने बताया कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अरिहंत क्रिएशन के बैनर तले भगवान श्री राम का एक गाना भी बनाया है। आज सुबह से अस्पताल में वह गाना ही बजाया जा रहा है।