राजस्थान के टोंक में एक महिला के साथ उसके जेठ ने रेप किया। विरोध करने पर सास और जेठानी ने उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डालकर करंट लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टोंक. राजस्थान के टोंक जिले में मानवता और परिवार के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के साथ उसके ही जेठ ने जो हैवानियत की है वो कोई राक्षस ही कर सकता है। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसकी सास और जेठानी ने भी महिला के साथ हैवानों जैसा बर्ताव किया। दोनों ने मिलकर महिला के प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डाल दिया। इतना ही नहीं उसे करंट भी लगाया गया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाली और बॉडी में लगाया करंट

टोंक जिले के सदर थाने में महिला ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसके जेठ के द्वारा पहले तो उसके साथ अश्लील हरकत की गई। इसके बाद जेठ के द्वारा महिला को अकेला देखकर उसके साथ रेप किया। महिला जब चिल्लाने लगी तो उसकी जेठानी और सास भी वहां आई। महिला ने सोचा कि दोनों उसका उसकी मदद करेगी। लेकिन उन दोनों के द्वारा भी महिला के साथ हैवानों वाला बर्ताव किया गया। दोनों ने पहले महिला के प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाली और फिर उसे जगह-जगह करंट भी दिया।

महिला दर्द से चीखती रही…किसी ने नहीं की मदद

इस घटना के बाद कई देर तक महिला दर्द से परेशान होती रही लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। बजाय महिला की मदद करने के तीनों लोग हंसते रहे। पीड़ित महिला के अनुसार उसका पति ट्रक ड्राइवरी का काम करता है। जो काम के सिलसिले में ज्यादातर घर से बाहर रहता है। इसी बात का मौका पाकर जेठ के द्वारा महिला के साथ रेप किया गया। घटना के बाद महिला ने पूरी बात अपने नाबालिग बेटे को बताई और उसके साथ पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाने के लिए गई।