राजस्थान के गंगापुर सिटी से एक खौफनाक क्राइम का खुलासा हुआ है। जहां एक दोस्त ने अपने बचपन के दोस्त का गला काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। वजह बनी एक गर्लफ्रेंड की जिसके कारण यह मर्डर हुआ है। 

गंगापुर सिटी. राजस्थान के गंगापुर सिटी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 29 साल की युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि मर्डर करने वाला और कोई नहीं बल्कि मृतक का दोस्त और उसके कई साथी है। आपको बता दे कि कस्बे में प्राइवेट हॉस्पिटल के नजदीक जयपुर बाईपास पर हुए इस घटनाक्रम के बाद लोगों ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया था और शहर भी बंद किया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीसीटीवी से हुआ खौफनाक खुलासा

अब पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया है कि मर्डर के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मृतक अंकित का दोस्त सलमान और अन्य दो नाबालिग लड़के इस मामले में आरोपी है। जब घटनाक्रम के बाद इलाके के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तो उसमें एक बाइक पर सलमान और अन्य दोनों नाबालिग जाते हुए दिखाई दे रहे है। जब इनसे पूछताछ की गई तो इन्होंने अपना जुर्म कबूल लिया।

बचपन के दोस्त थे सलमान और अंकित

पुलिस के अनुसार सलमान और अंकित पिछले लंबे समय से अच्छे दोस्त थे। सलमान की एक गर्लफ्रेंड भी थी। जिससे अंकित भी कई बार बातचीत करता था। जब दोनों के बीच बातें बढ़ने लगी तो सलमान ने अंकित को कई बार बात करने से मना किया लेकिन जब वह नहीं माना तो अंकित को जान से मार दिया।

शराब पिलाकर दोस्त की काट दी गर्दन

पुलिस इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि आरोपी सलमान खुद तो शराब नहीं पीता था लेकिन मृतक अंकित आदतन शराबी था। ऐसे में सलमान ने अपने शराब पीने वाले दो साथियों को वहां बुलाया और फिर उनके साथ अंकित को शराब पिलाकर उसकी गला रेतकर हत्त्या कर दी।