राजस्थान के बांरा जिले से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां तीन दोस्तों ने पहले तो शराब पार्टी की, फिर दो ने शारीरिक संबंध बनाए, वही तीसरे ने मना कर दिया तो दोनों ने मिलकर उसका मर्डर कर दिया।

बांरा. राजस्थान के बांरा जिले से हैरान करने वाली खबर है। दो दोस्तों ने अपने तीसरे दोस्त को सिर्फ इसलिए मार दिया क्योंकि उन दोनों को तीसरे के साथ एक साथ संबध बनाने थे। तीसरे ने मना कर दिया तो उसे बुरी मौत दी। पुलिस को जब लाश मिली तो वह मिट्टी में धंसी हुई थी। पुलिस इसे ब्लाइंड मर्डर मानकर जांच कर रही थी और आखिर दोनो दोस्तों तक पुलिस पहुंच ही गई। हत्या करने का कारण जब पुलिस के सामने आया तो पुलिसवालों को इतना गुस्सा आया कि दोनो को बुरी तरह पीटा। मरने वाले ने ओरल सैक्स करने से इंकार कर दिया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बांरा पुलिस ने दरिंदे को किया गिरफ्तार

बांरा शहर थाना पुलिस ने बताया कि थाना इलाके में एक तालाब के नजदीक दलदल में ओम प्रकाश नाम के एक युवक की लाश मिली थी। उसके सिर पर चोट के गंभीर निशान थे। उसकी पहचान करने के बाद उसके परिजनों से पुलिस मिली। पता चला कि वह मजदूरी करता था। आखिरी बार उसे उसके दोस्तों मुरलीधर और सुरेन्द्र के साथ देखा गया था। पुलिस वाले नजदीक के गांव पहुंचे और वहां से मुरलीधर को अरेस्ट कर लिया।

तीनों ने पहले की शराब पार्टी, फिर किया घिनौना कांड

मुरलीधर को अरेस्ट करने के बाद जब सुरेन्द्र के यहां पहुंचे तो उसे पुलिस के डर से जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुरलीधर ने पुलिस को बताया कि 26 फरवरी को तीनों ने साथ शराब पी। उसके बाद तीनों नजदीक ही एक गांव जाने के लिए निकल गए। रास्ते में सुरेन्द्र और मुरलीधर ने ओम प्रकाश से अश्लील छेडछाड़ शुरू कर दी। उसने विरोध किया। दोनो ने उसके कपड़े निकाल दिए और संबध बनाने लगे। ओम प्रकाश ने विरोध किया तो गुस्से में दोनो ने उसे पीट पीट कर मार दिया और तालाब में फेंक गए। अब दोनो पुलिस की कस्टडी में है। हत्या के इस खुलासे के बाद हर कोई स्तब्ध है।