राजस्थान में लगातार महिलाओं और बच्चों के साथ अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। अब दसवीं में पढ़ने वाली दो बहनों के साथ रेप किया तो दोनों ने सुसाइड कर लिया। यानि दरिंदों की वजह से दोनों बहनों को मरना पड़ा।

जोधपुर. राजस्थान में एक बार फिर से रेप और सुसाइड का मामला सामने आया है। दसवीं में पढ़ने वाली दो बहनों ने रेप के बाद सुसाइड कर लिया। पुलिस कार्रवाई कर पाती इससे पहले बदनामी के डर से दोनो बहनों ने पानी की टंकी में छलांग लगा दी। जब तक दोनो को बचाया जा सकता तब तक दोनो की मौत हो गई। परिजनों ने शव उठाने से इंकार कर दिया है। शव रखकर प्रदर्शन किया जा रहा है। मामला जोधपुर जिले के नजदीक बिलाड़ा कस्बे में स्थित कापरड़ा थाना इलाके के एक गांव का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दोनो बहनों की चीखने की आवाजें आई और हो गई मौत

पुलिस ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद पंद्रह और सोलह साल की दो बहनें गांव में अपने घर पर थीं। परिवार के लोग खेतों पर काम करने गए हुए थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने दोनो बहनों की चीखने की आवाजें सुनी। वह उनके घर की तरफ दौड़ी तो दोनो बहनें चीख रहीं थी। उनको लगभग निर्वस्त्र कर दिया गया था। गांव का ही रहने वाला एक युवक जिसका नाम दिलखुश था, वह उनके साथ रेप कर रहा था और विरोध करने पर उनको पीट रहा था।

एक आरोपी दिलखुश का खींचा गया फोटो

महिला ने दिलखुश को काबू करने का प्रयास किया तो उसने धक्का मारा और वहां से फरार हो गया। महिला ने शोर मचाया तो आसपास रहने वाले और लोग वहां आ गए। उनमें से एक ने दिलखुश का फोटो खींच लिया। लोग उसके पीछे दौड़े इस बीच दोनो बहनों ने घर के पास ही स्थित एक मकान के बाहर पानी के टांके में कूदकर जान दे दी।

शवों के हाथ नहीं लगाने की चेतावनी

देर रात से दोनो का शव गांव में रखा गया है। परिवार ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया है। पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर हैं। हालात काबू में रहें, इसके लिए पुलिस का अतिरिक्त बंदोबस्त किया गया है। आरोपी को अरेस्ट किए पुलिस परिजनों ने पुलिस को शवों के हाथ नहीं लगाने की चेतावनी दी है।