राजस्थान से इस बार एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां आरोपी ने गर्लफ्रेंड को तीन दिन तक बंधक बना कर रखा और उसके साथ रेप किया। इसके बाद  लड़के ने गर्लफ्रेंड के दूसरे बॉयफ्रेंड का मर्डर कर दिया।

उदयपुर. लड़की को बहला फुसलाकर रेप या फिर पड़ोसी द्वारा दरिंदगी। ऐसे कई मामले आपने पहले राजस्थान में सुने होंगे लेकिन राजस्थान से इस बार एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक लड़के ने अपनी ही गर्लफ्रेंड के दूसरे बॉयफ्रेंड का मर्डर किया। इतना ही नहीं उसने गर्लफ्रेंड को तीन दिन तक बंधक बना कर रखा और उसके साथ रेप किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक साल से चल रहा था नाबालिग लड़की से अफेयर

पूरा मामला उदयपुर के पाटिया इलाके का है। पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। जिनका नाम अश्विन,बलबीर है जो एक दूसरे के भाई है।अश्विन का पिछले करीब एक साल से नाबालिग लड़की से अफेयर चल रहा है। लेकिन एक दिन दोनों को ग्रामीणों ने नाबालिग लड़की के घर पर देख लिया। इसके बाद अश्विन और उसकी गर्लफ्रेंड ने मिलना बंद कर दिया।

एकदम फिल्मी अंदाज में किया गया मर्डर

कुछ दिन बाद जानकारी मिली कि नाबालिग लड़की का प्रेम प्रसंग लोकेश नाम के लड़के से चल रहा है। ऐसे में अश्विन ने अपने भाई के साथ मिलकर पूरी प्लानिंग की। 24 अप्रैल को पहले तो आरोपियों ने लोकेश को पीटा और फिर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। फिर अश्विन और बलबीर नाबालिग को अपने साथ डूंगरपुर लेकर चले गए। जहां उसे तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया। इसके बाद 26 अप्रैल को युवक लोकेश का शव नाले में पड़ा मिला। फिलहाल अब देखा होगा कि इस मामले में पुलिस क्या नए खुलासे करती है।