उदयपुर में एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी, जो पहले से ही शादीशुदा था, ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और बच्चों के पास लौटने की इच्छा के चलते इस वारदात को अंजाम दिया।

उदयपुर (राजस्थान). उदयपुर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की हत्या से संबंधित है। आरोपी की पहचान प्रकाश सोलंकी के रूप में हुई है, जो पहले से ही शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे भी हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गाजियाबाद में शादी और उदयपुर में रहने लगा

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 15 सितंबर 2023 को महिला भक्ति वाघेला को भगाकर ले जाने के बाद 27 सितंबर 2023 को जयपुर में पकड़ा गया था। इसके बाद, आरोपी ने 13 फरवरी 2024 की रात को भक्ति को फिर से भगाया और गाजियाबाद में वैदिक समाज कल्याण समिति में उसकी शादी कर ली। हालांकि, प्रकाश पहले से ही विवाहित था।

उदयपुर के प्रेमी का खौफनाक कारनामा

प्रकाश और भक्ति उदयपुर में रहने लगे, लेकिन कुछ दिन पहले भक्ति की हत्या कर दी गई। आरोपी प्रकाश के खिलाफ भक्ति के भाई भाविन वाघेला ने 23 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया कि उसकी बहन का शव पड़ा मिला है, जिसे कई बार चाकू मारे गए हैं और प्रकाश गायब है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को सेमला, राजकोट से गिरफ्तार किया।

बीवी और बच्चों की याद में कर दी प्रेमिका की हत्या

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान प्रकाश ने स्वीकार किया कि उसने हत्या का कारण अपनी पत्नी और बच्चों की याद बताया। वह अपनी पत्नी और बच्चों के पास लौटना चाहता था, लेकिन भक्ति उसे ऐसा करने से रोक रही थी, जिससे नाराज होकर उसने उसकी हत्या कर दी। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी मचा दी है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

'बड़ा ही खतरनाक परिवार', पहले गणेश स्थापना फिर पति-पत्नी और बेटे को मार डाला