उदयपुर के सेनवाड़ा गांव में ज़मीनी विवाद के चलते एक शव यात्रा रोक दी गई। परिजन लाश सड़क पर छोड़कर चले गए। पुलिस ने बीच-बचाव कर अंतिम संस्कार करवाया।

उदयपुर, राजस्थान के उदयपुर जिले में सेनवाड़ा गांव में एक व्यक्ति की मौत के बाद उसकी शव यात्रा को जमीनी विवाद के चलते रोक दिया गया। परिजन विवाद के कारण असहाय महसूस कर शव वहीं छोड़कर घर लौट गए। लगभग चार घंटे तक शव सड़क पर पड़ा रहा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आखिर क्यों उदयपुर में मर गई इंसानियत

सेनवाड़ा के वाला फला भील बस्ती निवासी रामा 35 साल की लंबे समय से टीबी से पीड़ित होने के कारण मंगलवार सुबह मौत हो गई। मंगलवार दोपहर परिजन जब अंतिम संस्कार के लिए शव को श्मशान ले जा रहे थे, तभी गांव के ही राजू, मोहन समेत अन्य लोगों ने रास्ता रोक लिया। इनका कहना था कि जब तक पुराने जमीनी विवाद का निपटारा नहीं होगा, तब तक शव यात्रा आगे नहीं बढ़ेगी। परिजनों और अन्य ग्रामीणों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन विवाद करने वाले नहीं माने।

यह भी पढ़ें-वैलेटाइन वीक में 'लव सिटी' से निकले पति-पत्नी, कुछ दूर जाते ही दोनों की मौत

उदयपुर पुलिस न पेश की मानवता की नई मिसाल

विवाद बढ़ता देख मृतक के पिता और अन्य परिजन शव को वहीं छोड़कर घर लौट गए। केवल मृतक का छोटा भाई हिमा और बहन धर्मी पुलिस सहायता के लिए गोगुंदा थाना पहुंचे। इस बीच शव सड़क पर ही पड़ा रहा और अर्थी को वहीं छोड़ दिया गया। सूचना मिलते ही गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाइश दी और जमीनी विवाद को अलग रखते हुए शव का अंतिम संस्कार करवाया।

इस पूरे घटनाक्रम के बारे में कल रात पुलिस थाने में भी शिकायत दी गई है। पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों का जमीन का विवाद है जिसकी जांच की जा रही है। इस घटना के बाद गांव के लोगों में आक्रोश है। 

यह भी पढ़ें-मां-बहन और चाचा की पड़ी थीं लाशें, बिलख रहा था डेढ़ साल का बच्चा, थानेदार ने जीता दिल