MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • वायरल हुआ पीपल की शादी का निमंत्रण कार्ड, हैरान करने वाली है इसके पीछे की वजह, देखें दिलचस्प Photos

वायरल हुआ पीपल की शादी का निमंत्रण कार्ड, हैरान करने वाली है इसके पीछे की वजह, देखें दिलचस्प Photos

आमतौर पर हम सबने अशुभ संकेत या बुरे ग्रह-नक्षत्रों को टालने लड़की का कुत्ते से विवाह या मेंढक-मेंढकी की शादी के किस्से बहुत सुने होंगे, लेकिन राजस्थान में पीपल के पेड़ की शादी का मामला मीडिया की सुर्खियां में है। 

2 Min read
Author : Contributor Asianet
| Updated : May 05 2023, 10:25 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
Image Credit : social media

जोधपुर. आमतौर पर हम सबने अशुभ संकेत या बुरे ग्रह-नक्षत्रों को टालने लड़की का कुत्ते से विवाह या मेंढक-मेंढकी की शादी के किस्से बहुत सुने होंगे, लेकिन राजस्थान में पीपल के पेड़ की शादी का मामला मीडिया की सुर्खियां में है। यह शादी बुद्ध पूर्णिमा यानी 5 मई को रखी गई। मामला जोधपुर से करीब 90 किमी दूर केतु गांव का है। यहां पीपल की शादी के लिए बकायदा कार्ड छपवाए गए हैं। जिनमें पर लिखा गया-पीपल रो ब्याव यानी पीपल की शादी। यह शादी ठीक उसी रीति-रिवाज और हर्ष-उल्लास से होती है जैसे किसी बेटी की।

210
Image Credit : social media

पीपल की शादी केतु गांव के लालाराम कुलरिया परिवार की ओर से कराई गई है। इसमें शामिल होने दूर-दूर से यानी हैदराबाद तक से मेहमान पहुंचे।

310
Image Credit : social media

पीपली का रिश्ता गांव से 3 किमी दूर स्थित एक मंदिर में विराजे ठाकुर जी के साथ कराया गया। बकायदा पंडित को बुलाकर शुभ मूहुर्त निकाला गया था।

410
Image Credit : social media

यह शादी इसलिए भी चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि इसमें गांव और बाहर के करीब 500 लोगों का कार्ड बांटे गए। एक रिसेप्शन भी रखा गया।

510
Image Credit : social media

पीपली की विदाई ठीक उसी तरह करने का प्लान बनाया गया था, जैसे किसी बेटी की की जाती है।

610
Image Credit : social media

हुआ यूं था कि जोधपुर शहर के सरस्वती नगर में रहने वाले कुलरिया परिवार के घर में 2017 में गमले में पीपल और पीपली उग आए थे। घर में पीपल के पेड़ शुभ नहीं माने जाते हैं।

710
Image Credit : social media

कुलरिया परिवार ने पीपल के पेड़ों को काटकर फेंकने के बजाय उन्हें ले जाकर अपने गांव में रोप दिया। अब गांव में इनका परिवार पेड़ों को ख्याल रखता है।

810
Image Credit : social media

इन पीपल के पेड़ से कुलरिया परिवार का जैसे गहरा रिश्ता जुड़ चुका है।

910
Image Credit : social media

गांव के बुजुर्ग कहते हैं कि पीपल को भगवान का रूप माना जाता है। गांव का मंदिर 400 साल पुराना माना जाता है।

यह भी पढ़ें-चर्चा में है 55 साल के 'बल्लू राम' की शादी, पहली बार फेसियल कराने पहुंचे सैलून, तो भीड़ लग गई, संत हो चुके थे, बन गए दूल्हा

1010
Image Credit : Asianet News

पीपली का कन्यादान लालाराम कुलरिया और उनकी पत्नी देवी ने किया है।

यह भी पढ़ें-जिन भाइयों के विवाद को SP-कलेक्टर तक नहीं सुलझा पाए, DSP ने 2 घंटे में निपटा दिया, खुशी से मुगदर घुमाने लगा फरियादी, Video

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

CA
Contributor Asianet

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
Recommended image2
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच
Recommended image3
50 हजार रुपए नहीं, अब आपकी बेटी को ₹1.5 लाख देगी सरकार, जानिए योजना की पूरी डिटेल
Recommended image4
Sadhvi Prem Baisa Viral Video: एक पुराने वीडियो ने कैसे बदल दी प्रेम बाईसा की ज़िंदगी, सच क्या था?
Recommended image5
इंजेक्शन के 5 मिनट बाद साध्वी प्रेम बाईसा की मौत, वायरल वीडियो और पोस्ट ने खोले कई राज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved