राजस्थान के बीकानेर जिले में चाय की दुकान पर दो गुट भिड़ गए। घटना में एक गुट के युवक ने दूसरे गुट के लड़के पर चाकू से कई बार हमला किया जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा और उसकी जान चली गई।

बीकानेर. राजस्थान के बीकानेर जिले में गुरुवार रात चाय की एक दुकान पर जो हुआ वह दिल दहला देने वाला था। चाय की दुकान पर मामूली बात पर हुई कहासुनी के दौरान दो गुटों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई।इस दौरान एक गुट के कुछ लड़कों ने दूसरे गुट के युवक के गले और कंधे पर चाकू से ताबड़तोड़ इतने हमले किए कि खून का फव्वारा फूट गया। युवक जमीन पर गिर गया और पल भर में उसकी सांसें थम गईं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जय नारायण व्यास कॉलोनी में वारदात
हत्या की वारदात के बाद कई लोग वहां से भाग गए। घटना में घायल दो लड़कों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला बीकानेर जिले की जय नारायण व्यास कॉलोनी का है। इस वारदात के बाद से पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। 

ये भी पढ़ें. रेस्टोरेंट के खाने में नमक ज्यादा हुआ तो कर दिया कुक का मर्डर, दहला देगी जैसलमेर की ये वारदात

चाय की स्टॉल पर भिड़े दो गुट
पुलिस ने बताया कि कॉलोनी के पास स्थित चाय की एक स्टॉल पर यश और उसके कुछ साथी बैठे थे। इस दौरान कुछ लड़के वहां आए। दोनों पक्षों का किसी बात को लेकर विवाद हुआ जो काफी बढ़ गया। इस दौरान सामने वाले पक्ष ने यश और उसके साथियों पर हमला बोल दिया। यश के गले और कंधे पर ताबड़तोड़ चाकू मारे गए। मौके पर ही यश की जान चली गई। पुलिस ने बताया कि वह गंगाशहर इलाके का रहने वाला था। अपने साथियों के साथ थड़ी पर चाय पी रहा था।

ये भी पढ़ें. Gangwar in Dausa: गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर दी हत्या की धमकी, 9 घंटे बाद उसी का मर्डर…

परिजनों ने शव उठाने से इनकार किया
पुलिस ने बताया कि सुभाषपुरा इलाके में रहने वाले यश के साथी प्रियांशु को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद अब परिवार के लोगों ने बेटे का शव उठाने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक हत्यारों को पकड़ा नहीं जाएगा वे शव नहीं उठाएंगे। इस घटना के बाद अब पूरे जिले की पुलिस आरोपियों को तलाश में लगी है।